Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किए बद्रीकेदार के दर्शन
  • रुद्रप्रयाग

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किए बद्रीकेदार के दर्शन

RNS INDIA NEWS 05/11/2023
rns featured image new

रूद्रप्रयाग(आरएनएस)।  बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देहरादून में दिव्य दरबार लगाने के बाद आज सुबह बाबा केदार और बदरी विशाल के दर्शनों के लिए केदारनाथ और बदरीनाथ धाम पहुंचे। इस बीच उन्होंने बाबा केदार और बदरी विशाल की विशेष पूजा अर्चना की। इससे पहले श्री बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के सदस्यों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने भी हजारों के रूप में जुटी भीड़ का अभिवादन किया। धाम पहुंचने पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने भव्य स्वागत किया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने सबसे पहले सुबह बाबा केदार के दर्शन किए। उसके बाद वह बदरी विशाल के दर्शनों के लिए बदरीनाथ रवाना हुए। जहां उन्होंने बदरीविशाल के दर्शन किए और धर्मशाला का भूमि पूजन भी किया। इसके बाद उन्होंने मदिर समिति के लोगों के साथ मुलाकात भी की।उत्तराखंड में पहली बार लगा धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार: गौरतलब है कि बीते दिन बागेश्वर धाम के प्रसिद्ध धीरेंद्र शास्त्री देहरादून पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी मां ने सीएम आवास पर उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित दिव्य दरबार में पहुंचे। जहां करीब 40 हजार से ज्यादा भक्त मौजूद थे। सुबह 10 बजे से ही परेड ग्राउंड में भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। उत्तराखंड में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का ये पहला दिव्य दरबार है, जिसमें उत्तराखंड के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु मौजूद रहे। दिव्य दरबार में आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ऐलान किया कि वह आने वाले समय में उत्तराखंड में 5 दिन लगातार कथा करेंगे। उन्होंने कहा,  सौभाग्य है कि आप लोगों ने देवभूमि में जन्म लिया है। दुनिया की कोई भी शक्ति प्रभु हनुमान के सामने टिक नहीं सकती। उन्होंने कहा कि देहरादून में एक दिन का दिव्य दरबार लगा, जो कि बहुत कम समय का था। लेकिन आगे 5 दिन का भव्य दरबार लगाया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क दुर्घटना में एक युवती की मौत
Next: दिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा असर, एक्सपर्ट्स का दावा

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.