Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 1.15 लाख कीमत की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

1.15 लाख कीमत की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 01/11/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस ने 01 किलो से ज्यादा चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद माल की कीमत 1.15 लाख रूपये बताई गई है। एसएसपी रामचन्द्र राजगुरु के नेतृत्व में सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ मंहत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार नशे के कारोबार पर प्रहार किया जा रहा है। इसी क्रम में गत दिवस मोरनौला चौकी क्षेत्र शहरफाटक बाजार के पास चेकिंग की गई। इस दौरान आरोपी अनिल कुमार (29 वर्ष) पुत्र भजन लाल निवासी ग्राम बिहारीपुर अब्दुल रहमान थाना क्योलड़िया, जिला बरेली, यूपी के कब्जे से 1 किलो, 150 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ मंहत ने बताया कि आरोपी रुद्रपुर सिडकुल में कंपनी में नौकरी करता है। पूछताछ में उसने बताया कि वह यह चरस बेड़चूला, मुक्तेश्वर से किसी व्यक्ति से खरीद कर लाया है। जिसे वह अपने गांव बरेली ले जाकर थोड़ा-थोड़ा मात्रा में लोगों को बेचकर अधिक धन कमाना चाहता था। आरोपी चरस जिस किसी व्यक्ति से खरीद कर लाया है, उक्त संबंध में विवेचना की जा रही है। संलिप्तता पाये जाने पर सम्बन्धित के विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। यहाँ पुलिस टीम में थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत, प्रभारी चौकी मोरनौला उप निरीक्षक संजय जोशी, हेड कांस्टेबल ललित मोहन जोशी, देवराज सिंह, दिनेश कार्की तथा कांस्टेबल गिरीश प्रसाद शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तकनीकी खराबी के चलते इंडिगो की दो फ्लाइट रद्द
Next: भाजपा नेता प्रीत ग्रोवर को धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

Related Post

1001475441_11zon
  • अल्मोड़ा

बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.