Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पूर्व सीएम हरीश रावत को सीबीआई ने अस्पताल में थमाया नोटिस
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पूर्व सीएम हरीश रावत को सीबीआई ने अस्पताल में थमाया नोटिस

RNS INDIA NEWS 27/10/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री सहित दो विधायकों को सीबीआई ने शुक्रवार को नोटिस थमाया है। चारों नेताओं को दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है। सीबीआई अधिकारियों ने पूर्व सीएम रावत को अस्पताल में ही नोटिस दिया है।
विदित हो कि पूर्व सीएम हरीश रावत की कार दो दिन पहले डिवाइडर से टकरा गई थी, जिसमें पूर्व सीएम रावत चोटिल हो गए थे। वह जौलीग्रांट अस्पताल में जांच कराने के लिए पहुंचे थे। 2016 के चर्चित स्टिंग प्रकरण में सीबीआई ने पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के साथ ही विधायक उमेश कुमार और मदन बिष्ट को वॉयस सैम्पल देने के साथ ही पूछताछ के लिए तलब किया है। चारों नेताओं को अलग- अलग तिथियों पर सीबीआई मुख्यालय बुलाया गया है। इस चर्चित प्रकरण में बीते दिनों सीबीआई ने कोर्ट से वॉयस सैम्पल की अनुमति मांगी थी, अब इसी क्रम में जांच एजेंसी ने चारों नेताओं को नोटिस देकर सीबीआई मुख्यालय तलब किया है। पूर्व सीएम हरीश रावत इन दिनों एक्सीडेंट के बाद जॉलीग्रांट अस्पताल में भर्ती हैं, शुक्रवार को जांच एजेंसी ने अस्पताल पहुंचकर ही हरीश रावत को नोटिस सौंपते हुए, छह नवंबर को दिल्ली मुख्यालय पहुंचने के लिए कहा है।
इसी तरह शुक्रवार सुबह ही एजेंसी ने हरक सिंह रावत के घर पर पहुंच उन्हें सात नवंबर को जांच एजेंसी के सामने पेश होने को कहा है। विधायक उमेश कुमार ने बताया कि उन्हें भी एजेंसी ने आठ नवंबर को बुलाया है, उन्होंने इसे सामान्य प्रक्रिया करार देते हुए कहा कि वो पहले भी इस प्रकरण में सीबीआई के सामने अपना पक्ष रख चुके हैं।
इधर, द्वाराहाट के विधायक मदन बिष्ट ने बताया कि उनको भी एजेंसी की तरफ से फोन आया था, गांव में होने के कारण फिलहाल नोटिस नहीं मिल पाया है। लेकिन फोन पर ही एजेंसी ने नौ नवंबर को दिल्ली मुख्यालय में पेश होने को कहा है। हरक सिंह रावत ने बताया कि एजेंसी ने वॉयस सैम्पल के साथ ही सवाल के जवाब भी लिए जाने की जानकारी दी है।

अस्पताल में नोटिस देने पर हरीश ने जताई नाराजगी
हरीश रावत ने समाचार एजेंसी आरएनएस से बातचीत में कहा कि सबको पता था कि वो एक्सीडेंट के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसे में एजेंसी को नोटिस देने के लिए कम से कम अस्पताल आने से बचना चाहिए था। वो कोई भगोड़ा नहीं है, नहीं उनसे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है, इसलिए इस तरह नोटिस देना ठीक नहीं है।
हरीश रावत ने बताया कि उन्होंने एजेंसी को लिखकर दे दिया है कि अभी उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है, इसलिए इस काम के लिए दिसंबर में कोई तिथि तय की जाए। अभी वो स्वास्थ्य कारणों से लंबे समय तक बैठकर, सवालों के जवाब देने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने बताया कि वो इस विषय पर कानूनी राय लेकर ही आगे कदम उठाएंगे।

हरक बोले केस वापसी के लिए कर चुका आवेदन
हरक सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए समाचार एजेंसी से कहा कि इस केस में अब कुछ दम नहीं बचा है। तब से दो बार प्रदेश में सरकार बदल चुकी है। इसलिए उन्हेांने नैनीताल हाईकोर्ट में केस दायर कर, सीबीआई जांच समाप्त करने की मांग की है। जिसकी सुनवाई एक नवंबर को होनी है। हरक सिंह के मुताबिक उनकी अपील पर ही नैनीताल हाईकोर्ट ने इस केस को सीबीआई को सौंपा था, इस कारण मूल वादी होने के कारण उन्होंने जांच समाप्त करने का निर्णय लिया है। शेष वो अपने वकील से सलाह के बाद ही कोई कदम उठाएंगे। विहित है कि 2016 में राजनैतिक अस्थिरता के समय यह स्टिंग ऑपरेशन हुआ था, जिसमें विधायकों को प्रलोभन दिए जाने के आरोप लगे थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग गिरफ्तार
Next: लमगड़ा में वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.