Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पत्नी संग किए भगवान बद्री विशाल के दर्शन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पत्नी संग किए भगवान बद्री विशाल के दर्शन

RNS INDIA NEWS 27/10/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपनी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ के साथ भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए और देश की एकता, अखंडता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) भी उनके साथ मौजूद रहे।   उपराष्ट्रपति अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत 27 अक्टूबर, 2023 को वायुसेना के विशेष विमान से बद्रीनाथ आर्मी हैलीपैड पहुंचे। हैलीपैड पर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के साथ ही अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उपराष्ट्रपति का स्वागत किया। यहां से उपराष्ट्रपति कार से बद्रीनाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर में करीब 25 मिनट तक बद्री विशाल की वेदपाठ एवं विशेष पूजा की। बद्रीनाथ के मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी एवं तीर्थपुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा संपन्न की और प्रसाद स्वरूप उन्हें बद्री तुलसी माला, बद्री प्रसाद और अंग वस्त्र भेंट किए।   मंदिर परिसर में जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने उपराष्ट्रपति को भोजपत्र पर अंकित बद्री विशाल की आरती, स्मृति चिन्ह एवं स्थानीय उत्पादों की टोकरी भेंट की। वही बद्री केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, उप मुख्य कार्याधिकारी कुमकुम जोशी, प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड एवं अन्य पदाधिकारियों ने उपराष्ट्रपति का फूल मालाओं से स्वागत किया।   भू-बैकुंठ धाम की अलौकिक सुंदरता देख उपराष्ट्रपति अभिभूत दिखे। मंदिर से निकलते समय उन्होंने हाथ हिलाकर बद्रीनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया।
इस दौरान उपराष्ट्रपति ने बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित पुनर्निर्माण कार्यों की जानकारी भी ली और विपरीत एवं कठिन परिस्थितियों में इस चुनौतीपूर्ण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए बधाई दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धौलछीना में रामलीला हुई शुरू
Next: राशिफल 28 अक्टूबर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.