Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डोईवाला में होगा 55 फुट के रावण के पुतले का दहन
  • देहरादून

डोईवाला में होगा 55 फुट के रावण के पुतले का दहन

RNS INDIA NEWS 22/10/2023
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  पात्र दशहरा मेला संगठन एवं क्रीड़ा समिति डोईवाला की ओर से प्रसिद्ध समाजसेवी स्व. ललित बाली की स्मृति में दशहरा मेला एवं रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मेले में 55 फीट के रावण, 45 फीट के मेघनाथ के पुतले के साथ ही लंका दहन होगा। डोईवाला दशहरे मेले की तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। पात्र दशहरा मेला संगठन के सचिव राजेन्द्र वर्मा ने बताया कि इस वर्ष दशहरे मेले के तहत केशवपुरी बस्ती मेला ग्राउंड में 55 फीट के रावण, 45 फीट के मेघनाथ के पुतले तैयार किए जा रहे हैं। मुख्य अतिथि मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, अति विशिष्ट अतिथि राम अवतार महावर, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका डोईवाला सुमित्रा मनवाल, रामेश्वर हवेलिया आदि रहेंगे। संगठन के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद लोधी एवं उपाध्यक्ष गौरव मल्होत्रा ने बताया कि दशहरा मेले के आयोजन में सर्वप्रथम डोईवाला के प्रेमनगर बाजार स्थित शिव मंदिर से शिव-पार्वती, राम-सीता, लक्ष्मण, हनुमान की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह मिल चौक, मिल रोड, रेलवे रोड, ऋषिकेश रोड होते हुए गोवर्धन मंदिर से केशवपुरी स्थित दशहरा मेला ग्राउंड में संपन्न होगी। मुजफ्फरनगर पुरकाजी से आए मुस्लिम कारीगरों द्वारा सद्भावना का संदेश देते हुए दशहरा मेले के लिए पुतलों को बनाया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 16 आवारा, निराश्रित गोवंश पशुओं को भेजा बाजपुर गौ सदन
Next: राशिफल 23 अक्टूबर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.