Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विधायक महेश नेगी मामले की जाँच पौड़ी जिले को ट्रांसफर
  • देहरादून
  • पौड़ी

विधायक महेश नेगी मामले की जाँच पौड़ी जिले को ट्रांसफर

RNS INDIA NEWS 17/11/2020
rns featured image new

देहरादून। द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी पर महिला की ओर से लगाए दुष्कर्म और विधायक की पत्नी की ओर से महिला पर लगाए ब्लैकमेलिंग के मामले में नया मोड़ आ गया है। इस प्रकरण में आइजी रेंज कार्यालय ने बड़ा हस्तक्षेप करते हुए दोनों मामलों की जांच पौड़ी जिले को ट्रांसफर कर दी है। सूत्रों की माने तो पीडि़त महिला के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में दर्ज ब्लैकमेलिंग के मुकदमे में दाखिल चार्जशीट भी रिकॉल करने के आदेश हुए हैं। गौरतलब है कि विधायक महेश नेगी की पत्नी रीता नेगी ने 13 अगस्त को महिला और उसके पति समेत चार के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पीडि़ता भी खुलकर सामने आई और कोर्ट से सीधे विधायक महेश नेगी के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं, विधायक की पत्नी रीता के खिलाफ भी धमकाने और अन्य गंभीर धाराओं में नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। आइजी गढ़वाल अभिनव ने कहा कि दोनों मामलों की जांच पौड़ी महिला थाना स्तर से की जाएगी।

एसएसपी पौड़ी बोले, जल्द होगी कार्रवाई:
द्वाराहाट विधायक महेश नेगी प्रकरण की जांच अब पौड़ी पुलिस करेगी। आइजी गढ़वाल अभिनव कुमार ने इस संबंध में एसएसपी पौड़ी को पत्र भेजा है, जिसमें मामले की जांच महिला थानाध्यक्ष श्रीनगर को सौंपने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एसएसपी देहरादून को मामले से संबंधित समस्त दस्तावेज पौड़ी पुलिस को सौंपने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी पौड़ी का कहना है कि उन्हें इस आदेश की जानकारी है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रक यूनियन कार्यालय पर गाड़ी का नंबर लगाने को लेकर जमकर मारपीट
Next: कैबिनेट के इस निर्णय पर अभी तक जारी नहीं हुआ शासनादेश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.