Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बाइक की टक्कर से जख्मी छात्रा आईसीयू में भर्ती
  • देहरादून

बाइक की टक्कर से जख्मी छात्रा आईसीयू में भर्ती

RNS INDIA NEWS 15/10/2023
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। शहीद दुर्गामल्ल पीजी कॉलेज की छात्रा रेखा को बाइक से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने छात्रा के भाई की तहरीर पर नामजद आरोपी की धरपकड़ को प्रयास तेज कर दिए हैं। कोतवाली पुलिस के मुताबिक विक्रम पुत्र स्व. मोहर सिंह निवासी विस्थापित चौक, अठूरवाला, डोईवाला ने शिकायत देकर बताया कि उसकी बहन रेखा घर से कॉलेज के लिए निकली थी। इसीबीच कॉलेज के गेट के सामने तेजी व लापरवाही से बाइक चलाते हुए एक युवक ने टक्कर मार दी। जख्मी हालत में साथियों ने बहन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पिछले तीन दिन से बहन आईसीयू में है। नामजद तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार आरोपी सचिन गुसाईं निवासी अठूरवाला, डोईवाला के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कोतवाल देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने घायल छात्रा की स्थिति पर नजर बनाए है। नामजद आरोपी की गिरफ्तारी और बाइक की बरामदगी को पुलिस भरसक कोशिशों में जुटी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेलवे स्टेशन पर मिला अज्ञात वृद्ध का शव
Next: बिग बॉस-17 में नजर आएगा डोईवाला का अनुराग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.