Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • देश में छह करोड़ लोगों के लिए कोरोना डोज तैयार
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

देश में छह करोड़ लोगों के लिए कोरोना डोज तैयार

RNS INDIA NEWS 16/11/2020
corona-vaccine

दो से तीन चरणों में चलेगा टीकाकरण अभियान

 

नई दिल्ली,16 नवंबर (आरएनएस)। देश में कोरोना वैक्सीन को लेकर चल रही तैयारियों के बीच जिस प्रकार से उत्पादन शुरू किया गया है, उसके तहत छह करोड़ लोगों के लिए डोज बनकर तैयार हो चुकी हैं।
देश में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक इसका उत्पादन करने में युद्ध स्तर पर जुटे हैं। इस दिशा में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने अब तक साढ़े चार करोड़ डोज तैयार कर ली है, वहीं बायोटेक ने इसका उत्पादन शुरू कर दिया है। इनके अलावा रूस का स्पूतनिक-5 टीका भी उत्पादन की स्थिति में है। दो दिन पहले ही इस टीका की डोज दिल्ली पहुंची है जिनका इस्तेमाल तीसरे चरण के परिक्षण के लिए किया जाएगा। टीका उत्पादन की इस गति को देख कहा जा सकता है कि पिछले कई महीनों से चली आ रही कोरोना वायरस की लड़ाई अब अंतिम पड़ाव के बेहद नजदीक पहुंच चुकी है। आने वाले दिनों में लोगों को एक से ज्यादा कोरोना वायरस का टीका उपलब्ध हो सकता है। संभावना यहां तक है कि अगले वर्ष तक बाजार में अलग अलग कंपनियों के टीके भी उपलब्ध हो सकते हैं। लेकिन सरकार के स्तर पर तय की योजना के अनुसार सबसे पहले देश के 30 करोड़ लोगों को टीका मिलेगा।

राष्ट्रीय टास्क फोर्स के सदस्य व आईसीएमआर के वैज्ञानिक ने बताया कि दूसरे चरण का सफल परीक्षण पूरा होने के बाद टीक तीसरे चरण की ओर हैं उनके उत्पादन शुरू हो चुके हैं। चूंकि भारत समेत पूरी दुनिया को कोविड-19 के टीके का इंतजार है। ऐसे में बाजार मांग को नजरदांज भी नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अगर टीका सफल नहीं होता हो तो उक्त टीका का एडवांस उत्पादन भी फेल हो सकता है। हालांकि इसकी आशंका इसलिए भी कम है क्योंकि दो चरणों के संतोषजनक परिणाम मिलने के बाद ही उत्पादन शुरू किया जा रहा है। कोरोना वायरस से निजात पाने कि लिए इस समय दुनिया भर में 155 टीकों पर शोध चल रहा है जिनमें से 47 चरणबद्ध परीक्षण की स्थिति में हैं। इनमें फाइजर, बायोटेक, भारत बायोटेक,ऑक्सफोर्ड, स्पूतनिक-5 इत्यादि शामिल हैं। फाइजर ने अब तक के परीक्षणों के आधार पर 90 फीसदी सफलता का दावा किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देश में 88.50 लाख के पार पहुंचे कोरोना मरीज
Next: केरल के पत्रकार की गिरफ्तारी पर यूपी सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • उत्तराखंडी व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.