Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली को पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ने लिखा राष्ट्रपति को पत्र
  • अल्मोड़ा

कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली को पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ने लिखा राष्ट्रपति को पत्र

RNS INDIA NEWS 10/10/2023
bittu karnatak

अल्मोड़ा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने पूरे देश में कर्मचारियों की पुरानी पेंशन लागू करने की मांग के साथ एक पत्र महामहिम राष्ट्रपति को भेजा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि जब पांच साल तक पद में रहने वाले राजनेताओं, सांसदों, विधायकों को भारी भरकम पेंशन मिल सकती है तो उन कर्मचारियों को को क्यों नहीं जो अपनी जिन्दगी के तीस से चालीस साल जनता की सेवा/शासकीय कार्य को दे देते हैं? उन्होंने कहा कि यहां पर क्यों समानता का सिद्धांत लागू नहीं होता? पत्र में कर्नाटक ने कहा है कि अपनी जिंदगी के 30 से 40 वर्ष सरकार को देने के बाद एक पेंशन ही है जो कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा होती है। यदि ऐसे में कर्मचारियों से उनकी इस पेंशन को ही छीन लिया जाएगा तो उनका बुढ़ापा किस तरह कटेगा यह सोचनीय विषय है।उन्होंने कहा कि राजनेताओं, सांसदों, विधायकों को भारी भरकम पेंशन देने में जब सरकार को कोई दिक्कत नहीं है तो ऐसे में कुछ हजार पेंशन पाने वाले कर्मचारियों की पेंशन क्यों बंद की गई? उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद सरकारी कर्मचारी केवल अपनी पेंशन पर ही आश्रित रहता है। पेंशन के अलावा उसके पास अपने जीवन यापन के लिए अन्य कोई आय का स्रोत नहीं होता। ऐसे में कर्मचारियों की पेंशन को बंद किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कर्नाटक ने कहा कि यदि कर्मचारियों की पेंशन से इतना दबाव सरकार को पढ़ रहा है तो सबसे पहले विधायकों, सांसदों को मिलने वाली पेंशन सरकार तत्काल प्रभाव से बंद करे, उन्होंने कहा कि नेता जितने बार चुनाव जीतते हैं उन्हें उतने बार दी जाने वाली पेंशन को भी तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए। अपने वेतन और पेंशन की बढ़ोतरी के लिए सांसद/ विधायक एक होकर सर्वसम्मति से निर्णय लेते हैं किंतु कर्मचारियों के लिए यह निर्णय भिन्न हो जाता है। कर्नाटक ने कहा कि पुरानी पेंशन में रिटायरमेंट के समय अंतिम बेसिक सैलरी के 50% तक निश्चित पेंशन मिलती है लेकिन वर्तमान में लागू एनपीएस में रिटायरमेंट के समय निश्चित पेंशन की कोई गारंटी नहीं है। पुरानी पेंशन योजना में 6 महीने के बाद मिलने वाला महंगाई भत्ता लागू होता है जबकि नई पेंशन योजना में 6 महीने के बाद मिलने वाला महंगाई भत्ता लागू नहीं होता। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना यानी ओल्ड पेंशन स्कीम के तहत सरकार साल 2004 से पहले कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद एक निश्चित पेंशन देती थी। यह पेंशन कर्मचारियों के रिटायरमेंट के समय उनके वेतन पर आधारित होती थी। इस स्कीम में रिटायर हुए कर्मचारियों की मौत के बाद उनके परिजनों को भी पेंशन दी जाती थी। लेकिन इस स्कीम को साल 2004 में बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम में कर्मचारियों को काफी फायदे थे‌। इस स्कीम के तहत कर्मचारियों को रिटायरमेंट के समय उनके वेतन की आधी राशि पेंशन के रूप में दी जाती थी।पुरानी पेंशन स्कीम में अगर रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों की मृत्यु हो जाए तो उनके परिजनों को पेंशन की राशि दी जाती है। उन्होंने कहा की पुरानी पेंशन स्कीम के तहत कर्मचारियों के वेतन से किसी भी तरह की कटौती नहीं होती है। पुरानी पेंशन स्कीम में रिटायरमेंट के बाद मेडिकल भत्ता और मेडिकल बिलों की रिम्बसर्मेंट की सुविधा भी दी जाती है। कर्नाटक ने साफ शब्दों में महामहिम राष्ट्रपति से मांग की कि कर्मचारियों के हित में पूरे देश में कर्मचारियों की पुरानी पेंशन को लागू किया जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चिकित्सालय में मरीजों का बेहतर उपचार हो: सचिव स्वास्थ्य
Next: सफाई कर्मचारियों का आंदोलन और तेज

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.