Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा जिला अस्पताल में मरीजों को लिखी जा रही बाहर की दवाईयाँ
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जिला अस्पताल में मरीजों को लिखी जा रही बाहर की दवाईयाँ

RNS INDIA NEWS 09/10/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं के सरकार कितने ही दावे कर ले लेकिन जमीनी स्तर पर वे दावे खोखले साबित हो रहे हैं। पिछले हफ्ते जिला मुख्यालय के समीप दुर्घटनाग्रस्त कार के घायलों को हायर सेंटर ले जाने को पहले एम्बुलेंस नहीं मिल पाई और और जब घंटों बाद पहुंची भी तो उसको चालू करने के लिए धक्का लगाना पड़ा। ताज़ा मामला जिला अस्पताल का है जहाँ बाहर की दवाइयों का गोरखधंधा चल रहा है। शासन के सख्त निर्देश के बावजूद भी जिला अस्पताल के कुछ डॉक्टर मरीजों को अस्पताल की पर्ची के साथ छोटी पर्ची में बाहर के मेडिकल स्टोर की दवाईयां लिख रहे हैं। पहले बाहर की दवाईयां अस्पताल की पर्ची में लिखी जाती थी लेकिन मीडिया में खबरें आने के बाद जिला अस्पताल की पर्ची पर मुहर लग रही है ‘सरकारी पर्चे पर बाहर की दवाइयां लिखना और खरीदना प्रतिबंधित है’ अब डॉक्टरों ने इसका तोड़ निकाला है कि वह छोटी पर्ची पर बाहर की दवाई लिख रहे हैं। और तो डॉक्टर कोड में दवाएं लिख रहे हैं जो जिला अस्पताल के दवा काउंटर वालों को भी समझ नहीं आ रही है, और तो और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को भी समझ नहीं आ रही हैं। बाहर की दवाओं से दूर गाँव से आने वाले मरीजों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। कई बार मरीजों की जेब में इतने पैसे भी नहीं होते कि वह इन दवाओं को खरीद सकें। जिला अस्पताल में बाहर की दवाओं का यह खेल काफी समय से चल रहा है। पर्ची पर लिखी जाने वाली दवाओं में से कई दवाएं ब्रांडेड भी नहीं हैं जिनको डॉक्टर मरीजों को लिख रहे हैं। जिला अस्पताल में दवा कंपनियों के एमआर ओपीडी टाइम में भी चिकित्सकों के पास देखे जा रहे हैं, जिससे मरीजों को परेशानी हो रही है। जबकि अस्पताल प्रशासन द्वारा दवा कंपनियों के प्रतिनिधियों को मिलने के लिए शनिवार का समय दिया गया है। मामले पर जिला अस्पताल के सीएमएस एच सी गड़कोटी ने बताया कि चिकित्सकों को पहले ही निर्देश दिया गया है कि डॉक्टर बाहर की दवाई नहीं लिखेंगे यदि कोई ऐसा करता पाया जाएगा तो कार्यवाही की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क से उतरी बस, बड़ा हादसा टला
Next: इजरायल के समर्थन में युद्धपोत, लड़ाकू विमान भेज रहा है अमेरिका : ऑस्टिन

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
748514315_1511053496863326_3861189146975503688_n_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश
  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.