Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित जागेश्वर भ्रमण को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं रेखा आर्य ने अधिकारियों के साथ की बैठक
  • अल्मोड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित जागेश्वर भ्रमण को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं रेखा आर्य ने अधिकारियों के साथ की बैठक

RNS INDIA NEWS 05/10/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं रेखा आर्य ने कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जागेश्वर भ्रमण के संभावित दौरे को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को जनपद मुख्यालय पहुंचे कैबिनेट मंत्रियों ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि सभी अधिकारी सौंपे गए दायित्वों को ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि हेलीपैड, मार्ग समेत सभी व्यवस्थाओं को नियमानुसार पुख्ता बनाए रखना सुनिश्चित करें। प्रेस को दिए गए बयान में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पिथौरागढ़ में आयोजित होने वाली जनसभा के लिए उन्हें प्रभारी मंत्री बनाया गया है। इसलिए वह जिलों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी भारत ही नहीं बल्कि विश्व के नेता हैं। उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड के लिए सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां पर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जहां भी जाते हैं, उस क्षेत्र का पर्यटन की दृष्टि से तेजी से विकास होता है । उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ में प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे तथा इस जनसभा को सफल बनाने के लिए सभी तत्परता से लगे हुए हैं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि पिथौरागढ़ में होने वाली जनसभा में जाने के लिए लोग उत्सुक हैं तथा इस संबंध में किए जाने वाली तैयारियों को लेकर वें लगतार तत्परता से कार्यों में जुटी हुई हैं। इस दौरान विधायक जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा, जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश बहुगुणा, जिलाधिकारी विनीत तोमर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएम मोदी के जागेश्वर दौरे से क्षेत्र का होगा चहुँमुखी विकास: कैबिनेट मंत्री जोशी
Next: दशहरा महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक, अजीत सिंह कार्की बने अध्यक्ष

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.