Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पुलिस की गिरफ्त से भागा लूट का आरोपी
  • नैनीताल

पुलिस की गिरफ्त से भागा लूट का आरोपी

RNS INDIA NEWS 15/11/2020
rns featured image new

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। वरिष्ठ नागरिक से लूट का आरोपी ऑटो चालक पुलिस को चकमा देकर कस्टडी से फरार हो गया। आरोपी रविवार सुबह पेट में दर्द का बहाना बनाकर हथकड़ी से हाथ निकालकर भाग गया। आरोपी के फरार होने से पुलिस विभाग में हडक़ंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस की टीमें उसकी खोज के लिये निकल पड़ीं। समाचार लिखे जाने तक आरोपी पुलिस की पकड़ मे नहीं आया था। वहीं एसएसपी ने लापरवाही बरतने वाले रात्रि ऑफिसर एक दरोगा, एक मुंशी और एक महिला सिपाही को निलंबित कर दिया है। पुलिस के अनुसार बीती 9 नवंबर को हाइडिल गेट निवासी वरिष्ठ नागरिक दामोदर सती (70) ने बृजलाल अस्पताल के पास से घर जाने के लिए एक ऑटो बुक किया था। इसी बीच जब वह उतरे और किराये देने के लिए पर्स निकाला तो आरोपी ऑटो चालक पर्स लूटकर भाग गया। इसके बाद बुजुर्ग की लाख मिन्नतों के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक बरेली निवासी गोलू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की अभिरक्षा में रात्रि ऑफिसर एक दरोगा, एक मुंशी और एक महिला सिपाही तैनात थे। रविवार सुबह आरोपी ने पेट में दर्द होने का बहाना बनाया। पुलिस उसे थाने से बाहर लेकर आई तो वह हथकड़ी से हाथ निकालकर भाग गया। इससे पुलिस विभाग में हडक़ंप मच गया। पुलिस ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिशें दीं, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। पुलिस गौला किनारे, काठगोदाम स्थित जंगल और अन्य ठिकानों पर उसे तलाश करती रही। दूसरी, ओर एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने आरोपी के अभिरक्षा से फरार होने पर लापरवाही बरतने वाले रात्रि ऑफिसर एक दरोगा, एक मुंशी और एक महिला सिपाही को निलंबित कर दिया है। मामले की एसपी सिटी जांच कर रहे हैं। अगर पुलिस आरोपी को जल्द गिरफ्तार नहीं करती है तो अन्य जिम्मेदारों पर भी गाज गिर सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आतिशबाजी के कारण आईएमए केवि शिक्षक के घर लगी आग
Next: डंपर खाई में गिरने से एक की मौत, दो घायल

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

उत्तराखंड के युवा बनें प्रदेश के डिजिटल ब्रांड एम्बेसडर : सीएम धामी

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

जनहित में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: नैनीताल में सीएम धामी ने जताई सख्ती

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.