Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मामूली विवाद में वकील ने युवक पर फायर झोंका
  • देहरादून

मामूली विवाद में वकील ने युवक पर फायर झोंका

RNS INDIA NEWS 30/09/2023
rns featured image new

देहरादून। त्यागी रोड पर मामूली विवाद में एक वकील ने तमंचा निकालकर फायर झोंक दिया, जिससे दूसरे पक्ष का युवक घायल हो गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हरियाणा निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली राकेश गुसाईं ने बताया कि 29 सितंबर रात करीब दो बजे आकाश अपने भाई शिवम और एक दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर रेलवे स्टेशन से त्यागी रोड की ओर जा रहा था। इस दौरान कार सवार तीन लोगों ने उन्हें एक रेस्टोरेंट का पता पूछने के लिए रोका। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि कार सवार एक व्यक्ति ने तमंचा निकाला आकाश और उसके साथियों पर फायर कर दिया। शिवम के पैर पर गोली लग गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवक को दून अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने आकाश की तहरीर में मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू की। घटना स्थल के आसपास करीब 35 सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया, इसमें एक कार संदिग्ध पाई गई। पुलिस ने तलाशी करते हुए तीनों आरोपियों को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान रजत जयसवाल पुत्र उपकार सिंह जायसवाल, चिराग कुमार पुत्र स्व. संजीव कुमार, देवेंद्र सिंह पुत्र स्व. राधा रमन सिंह तीनों निवासी फरीदाबाद, हरियाणा के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि विवाद के दौरान रजत ने आवेश में आकर फायर झोंका किया था। रजत फरीदाबाद कोर्ट में वकील है, जिसका सहस्त्रधारा रोड में एक फ्लैट है। वो अपने साले की शादी के प्री-वैडिंग शूट के लिये देहरादून आया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एमओयू नहीं होने से अटका सड़कों का काम
Next: पेयजल पेंशनर्स ने ट्रेजरी से पेंशन के भुगतान की मांग उठाई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
  • बागेश्वर में 962 ग्राम चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार
  • कसार जात्रा फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन, लोक संस्कृति और महिला सहभागिता रही आकर्षण का केंद्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.