Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • राजस्थान की जनता ने परिवर्तन का संकल्प बना लिया: धामी
  • उत्तराखंड
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय

राजस्थान की जनता ने परिवर्तन का संकल्प बना लिया: धामी

RNS INDIA NEWS 21/09/2023
rns featured image new

कोटा (आरएनएस)।  उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राजस्थान की जनता ने परिवर्तन का संकल्प बना लिया है। कोटा में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा राजस्थान में 5 साल से विकास का पहिया रुका हुआ है। उसे आगे बढ़ाने के लिए जनता डबल इंजन की सरकार बनाएगी। राजस्थान तेजी से भारत के विकास में योगदान देगा।
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा राजस्थान सनातन हिंदू संस्कृति के विरोध का सबसे अग्रणी राज्य बन गया है।यहां दशहरा, रामनवमी सहित अन्य हिंदू पर्व पर पाबंदी लगा दी जाती है। शिवलिंग को कटर लगाकर काटा जाता है। यह हम सब देख रहे हैं। पुष्कर धामी ने कहा पहले के समय कुछ लोगों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनती थीं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वो योजनाएं बनी हैं जिनकी गरीबों को वास्तव में आवश्यकता है। अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को जिनकी जरूरत है। पीएम मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं से देश की जनता सीधे तौर पर लाभान्वित हो रही है।
प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर
उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी की प्राथमिकता में हमेशा राजस्थान रहा है, लेकिन 5 साल से राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने केंद्र से मिलने वाली धनराशि को खर्च नहीं किया। कांग्रेस सरकार राजस्थान के लोगों को फायदा नहीं देना चाहती है। इसका उदाहरण जल जीवन मिशन है। जल जीवन मिशन की हजार करोड़ की राशि आज तक खर्च नहीं हुई। राजस्थान भ्रष्टाचार के मामले में पहले स्थान पर है। सड़कों की हालत खस्ता है। कई जगह गड्ढे हैं। प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे हैं।
धामी ने कहा कि घमंडिया गठबंधन में सनातन संस्कृति के बारे में अपशब्द कहने की होड़ लगी हुई है। कौन ज्यादा नीचता पर जा सकता है। उदय स्टालिन की सनातन पर टिप्पणी घमंडिया गठबंधन के चरित्र को बताता है। गठबंधन के शामिल सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित बड़े-बड़े नेता इस बारे में कोई बयान नहीं देते, सभी चुप बैठे हैं।

पीएम मोदी ने जो कहा वो किया
पीएम मोदी ने जो कहा वह किया है। कश्मीर में धारा 370 समाप्त कर दी। अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है। तीन तलाक का मामला हो, चाहे महिला आरक्षण की बात हो। यह सब प्रधानमंत्री मोदी की प्राथमिकता में रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। भारत की अध्यक्षता में अब तक की सबसे सफल जी 20 की बैठक हुई।

विपक्ष को भारत शब्द से चिढ़ क्यों?
दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी व उनके गठबंधन के लोग लगातार देश को विनाश की ओर ले जाने का काम कर रहे हैं। पीएम मोदी सनातन की बात करते हैं। जबकि विपक्ष के लोग हमेशा सनातन के विरोध की बात करते हैं। अच्छी बात है गठबंधन का नाम I N D I A रख लिया। लेकिन भारत शब्द से चिढ़ क्यों है? वंदे मातरम कहने में क्या आपत्ति है? देश के सनातन से जुड़ी चीजों से घमंडिया गठबंधन के लोग विरोध करते हैं। मोदी का विरोध करते-करते देश के विरोध पर उतारू हो जाते हैं। आज घमंडिया गठबंधन भानुमती का कुनबा भी इसी बात पर उतारू है।

गुटबाजी व संगठन पर बोले
पुष्कर धामी ने कहा पार्टी ने सबके अपने-अपने कार्यक्रम तय किए हुए हैं। अभी परिवर्तन यात्राएं चल रही हैं। इसके बाद भी बहुत सारे कार्यक्रम व यात्राएं होंगी। हमारा व्यापक संगठन है। सबकी मंशा एक ही है। बीजेपी की सरकार बननी चाहिए। गुटबाजी जैसी बात नहीं है। सब लोग मिलकर एक ही धारा में बह रहे हैं। अगर कुछ बातें होंगी भी तो आपस मे मिल बैठ कर सुलझा लेंगे।

पायलट के बयान पर पलटवार
सचिन पायलट के बयान ‘भाजपा में केंद्र के लीडर्स को प्रदेश के नेताओं पर विश्वास नहीं’ पर उन्होंने कहा कि हम सब पार्टी के कार्यकर्ता हैं। मुख्यमंत्री और मंत्री बाद में हैं। हमारी पार्टी की परिपाटी है कि प्रदेश में कहीं भी चुनाव होता है तो कार्यकर्ता एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में जाते हैं छोटे-छोटे बूथ व पन्ना प्रमुखों से बात करते हैं। ये बीजेपी में ही होता है। ये कोई बहुत बड़ी बात नहीं। सबकी भूमिका तय होगी। वसुंधरा राजे से फोन पर बात हुई थी उनका पहले से कार्यक्रम तय था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जीआईसी हवालबाग में एटीएल मेंटरिंग सेशन आयोजित
Next: टिकट के बदले नकद घोटाला :  हिंदुत्व कार्यकर्ता, साधु से दो करोड़ की कीमती वस्तुएं, 76 लाख नकद बरामद

Related Post

weather
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में 9 और 10 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, हाथ-पैर और मुंह भी बांधा

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
  • स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज
  • आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा
  • एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण
  • 20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.