Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 1.44 लाख की स्मैक के साथ 02 युवक गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

1.44 लाख की स्मैक के साथ 02 युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 19/09/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर में एसओजी व एएनटीएफ टीम ने 14.42 ग्राम स्मैक के साथ 02 युवकों को पकड़ा है। जनपद के एसएसपी रामचन्द्र राजगुरु द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” को सफल बनाने के उद्देश्य से जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एसओजी तथा एएनटीएफ टीम को नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री करने वाले नशा तस्करों पर कड़ी कार्यवाही किये जाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में जनपद की एसओजी व एएनटीएफ टीम द्वारा सोमवार को तलाशी अभियान के दौरान अल्मोड़ा एडम्स स्कूल के पास वाहन बुलेट संख्या यूके01- 4282 में सवार अभियुक्त शौर्य पाण्डे (30 वर्ष) पुत्र नन्द किशोर पाण्डे, निवासी बिरौड़ा, कौसानी, जनपद बागेश्वर के कब्जे से 10.12 ग्राम स्मैक व 01 इलेक्ट्रानिक तराजू तथा अभियुक्त अंकित सिंह (24 वर्ष) पुत्र नारायण सिंह, निवासी एनटीडी, अल्मोड़ा के कब्जे से 4.30 ग्राम स्मैक कुल 14.42 ग्राम स्मैक बरामद की गई। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया व स्मैक तस्करी में प्रयुक्त वाहन बुलेट को सीज करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। पूछताछ में अभियुक्तगणों ने बताया कि स्मैक रुद्रपुर से खरीद कर ऊँचे दामों में पहाड़ी क्षेत्रों में बेचने के उद्देश्य से ला रहे थे। विवेचना के दौरान उक्त तस्करी में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के नाम प्रकाश में आने पर उनके विरुद्ध भी आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। बरामद स्मैक की कीमत एक लाख, चौवालीस हजार, दौ सौ रुपये आंकी गई है। यहाँ पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विजय सिंह नेगी, कांस्टेबल इंद्र कुमार, कांस्टेबल विरेन्द्र सिंह बिष्ट, कांस्टेबल मो. यामीन शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निदेशक को धमकाने और गाली-गलौज के विरोध में इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों और कर्मचारियों ने निकाला जुलूस
Next: कर्नाटक खोला की रामलीला होगी भव्य, घंटों अभ्यास कर रहे हैं कलाकार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

लोक कलाकारों की समस्याओं पर मंथन, मानदेय वृद्धि और लंबित भुगतान जल्द जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
  • स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज
  • आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा
  • एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण
  • 20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.