Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • तीन तलाक देने पर पति सहित सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • हरिद्वार

तीन तलाक देने पर पति सहित सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 13/11/2020
rns featured image new

रुडकी। लक्सर की युवती के साथ ससुराल में सगे जेठ ने छेड़छाड़ की। पति, सास और ससुर ने भी युवती को ही धमकाकर चुप करा दिया। मजबूरन युवती मायके में आकर रहने लगी। 15 दिन पूर्व परिजनों संग वहां पहुंचे पति ने तीन बार तलाक कहकर उससे संबंध तोड़ दिया। युवती ने पति सहित सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। लक्सर कोतवाली के खड़ंजा कुतुबपुर गांव निवासी युवती की शादी करीब 2 साल पहले बहादराबाद थाना क्षेत्र के मरगूबपुर मुस्तफाबाद के युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि विवाहिता का जेठ उस पर गलत निगाह रखता था और अक्सर उससे छेड़छाड़ करता था। कुछ दिन पूर्व उसने घर में अकेली मौजूद विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर मचाने पर वह भाग गया। बाद में विवाहिता ने पति व ससुरालियों को बताया तो उन्होंने जेठ को नसीहत देने के बजाय उल्टे उसी से मारपीट की। विवाहिता की सूचना पर पहुंचे मायके वाले उसे लेकर खड़ंजा आ गए। तब से वह मायके में ही थी। इसी 31 अक्टूबर को वह मायके में अकेली थी। तभी उसका पति व ससुरालिए वहां पहुंचे और विवाहिता से मारपीट की। इसके बाद पति ने अपने परिवार के लोगों के कहने पर पत्नी को तीन बार तलाक कहा और फिर सभी घर लौट गए। विवाहिता ने लक्सर कोतवाली में तहरीर दी थी। तहरीर पर पुलिस ने उसके पति मुंतियाज, ससुर मुस्तकीम, सास संजीदा, देवर इंतजार तथा जेठ मुर्तजा व इजहार के खिलाफ मुस्लिम विवाह संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मुकदमे की विवेचना की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क पर टूटकर गिरा पेड़, यातायात रहा बाधित
Next: कैसा रहेगा आपका दिन का राशिफल 14-Nov-20

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चारदीवारी तोड़ने के बाद विरोध करने पर मारपीट, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान
  • हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश
  • मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट
  • दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा ने विकास कार्यों की समीक्षा की, जनहित को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश
  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.