Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वरिष्ठ नागरिकों हेतु 15 दिवसीय गहन जागरुकता अभियान 16 सितम्बर से होगा शुरू
  • अल्मोड़ा

वरिष्ठ नागरिकों हेतु 15 दिवसीय गहन जागरुकता अभियान 16 सितम्बर से होगा शुरू

RNS INDIA NEWS 14/09/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। सीनियर सिविल जज व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शचि शर्मा ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ नागरिकों हेतु 15 दिवसीय गहन जागरुकता अभियान आगामी 16 सितम्बर से 30 सितम्बर 2023 तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस गहन जागरुकता अभियान को सफल बनाने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, समाज कल्याण विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, स्कूल एवं कालेज प्रशासन, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के विशेषज्ञ, बैंकिंग एण्ड फाइनेन्सियल इंस्ट्यूशन का अमूल्य सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता लेने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस गहन जागरुकता अभियान में वृद्धावस्था आश्रम/वरिष्ठ नागरिकों के घरों, वरिष्ठ नागरिक क्लबों या वरिष्ठ नागरिकों की अधिकतम उपलब्धता वाले किसी अन्य प्रमुख स्थानों में आयोजित किए जाएंगे, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों को नालसा (वरिष्ठ नागरिकों को कानूनी सेवाएं) योजना 2016 के बारे में बताया जाएगा सरकार की कल्याणकारी योजनाएं वरिष्ठ नागरिकों का अधिकार, ऑनलाईन एवं बैंकिंग धोखाधड़ी आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस गहन जागरुकता अभियान के अन्तर्गत स्कूलों एवं कालेजों में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम और शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिसमें युवा पीढ़ी को वरिष्ठ नागरिकों और बुजुर्गों के सम्मान की आवश्यकता और महत्ता के बारे में जागरुक किया जाएगा।  जिले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष चिकित्सा स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित किये जाएंगे। उपेक्षित और निराश्रित वरिष्ठ नागरिकों की पहचान की जाएगी और उन्हें त्वरित एवं प्रभावी कानूनी सहायता प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा और सम्बन्धित हितधारकों के सहयोग से पीएलवी के माध्यम से अन्य सरकार की कल्याणकारी योजनाएं प्रदान करने में भी उनकी सहायता की जाएगी। सुरक्षा एवं संरक्षा की दृष्टि से किरायेदारों एवं नौकरों का पंजीकरण वरिष्ठ नागरिकों विशेषकर जो अकेले रह रहे हैं, को इसमें शामिल किया जायेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्लोबल इंवेस्टर समिट उत्तराखंड का दिल्ली में हुआ कर्टेन रेजर, आईटीसी ने दिया 5000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव
Next: जीबी पंत हिमालयी पर्यावरण संस्थान अल्मोड़ा में 14 से 29 सितम्बर तक चलेगा हिन्दी पखवाड़ा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.