Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मसूरी में कार खाई में गिरने से तीन की मौत, तीन गंभीर घायल
  • देहरादून

मसूरी में कार खाई में गिरने से तीन की मौत, तीन गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 12/11/2020
16 (6)

मसूरी घूमकर हंसी-खुशी देहरादून लौट रहे थे

देहरादून। सभी युवक सचिन (मृतक) निवासी कैंपटी टिहरी का जन्मदिन मनाने के लिए मसूरी गए थे। सभी रायपुर में आंचल दूध के प्लांट में काम करते हैं। देहरादून से मसूरी चलते वक्त उनकी कार पंक्चर हो गई थी। लेकिन, वे उस कार को देहरादून में छोडक़र दूसरी में मसूरी चले गए। दो गाडिय़ों में सवार होकर 10 युवक बुधवार शाम करीब सात बजे निकले थे। यहां से चलते ही एक कार का टायर पंक्चर हो गया। इसके बाद वे दूसरे कार से मसूरी चले गए। हादसे में राजा निवासी आमवाला तरला भी घायल हुआ। उसका बड़ा भाई भी दूसरी कार में सवार था। दुर्घटनाग्रस्त होने वाली कार में सचिन (मृतक), अंकित (मृतक), विरेंद्र (मृतक), राजा (घायल), अंकित (घायल) और मदन (घायल) सवार थे। जबकि, दूसरी गाड़ी में राजा के बड़े भाई व अन्य लोग सवार थे। दुर्घटनाग्रस्त होने वाली कार मसूरी से 11.30 बजे निकली थी। जबकि, दूसरी गाड़ी में लोग कुछ देर बाद वहां से निकले। बीच में गज्जी बैंड और हाथी पांव के बीच गाड़ी नीचे कच्ची सडक़ में जा गिरी। लेकिन, दूसरी गाड़ी वहां से आगे निकल गई। जब ये सब लोग देहरादून के आसपास पहुंचे तो दूसरी गाड़ी का पता नहीं चला। इस पर वे वापस लौटे और हादसे वाली जगह पर नजर गई। दूसरी गाड़ी में सवार युवक दोबारा मसूरी गए और एंबुलेंस को साथ लेकर आए। घायल राजा के भाई ने बताया कि वे लौटते वक्त हादसे वाली जगह को नहीं ढूंढ पाए। एंबुलेंस को भी काफी देर तक रास्ता नहीं मिला। करीब 5:57 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। इसके बाद संयुक्त ऑपरेशन चलाते हुए कार सवारों को गाड़ी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में सबसे कम चोट राजा को लगी है। उसके मुंह पर चोट है। राजा के भाई ने बताया कि हादसे के वक्त जब कार अनियंत्रित हुई तो दरवाजा खुल गया। इससे राजा छिटककर दूर जा गिरा। इससे वह गाड़ी में दबने से बच गया। राजा को कोरोनेशन अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। जबकि, मदन और अंकित को गंभीर हालत में श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां मदन आईसीयू में भर्ती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार दुर्घटना में एक घायल, दूसरे युवक की मौत, शव परिजनों को सौंपा
Next: नेशनल वाटर अवार्ड-2019 के लिए जनपद अल्मोड़ा के ‘‘कोसी पुर्नजनन अभियान‘‘ को लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.