Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मोक्षस्थली गया में पितरों की मोक्ष प्राप्ति के लिए ‘ऑनलाइन’ पिंडदान, सरकार ने शुरु की नई सुविधा
  • राष्ट्रीय

मोक्षस्थली गया में पितरों की मोक्ष प्राप्ति के लिए ‘ऑनलाइन’ पिंडदान, सरकार ने शुरु की नई सुविधा

RNS INDIA NEWS 05/09/2023
rns featured image new

पटना (आरएनएस)। इस साल पितृपक्ष में मोक्षस्थली के रूप में चर्चित बिहार के गया में आप अपने पूर्वजों की मृतात्मा की शांति के लिए पिंडदान करना चाहते हैं और गया नहीं पहुंच पा रहे हैं, तो परेशानी की कोई बात नहीं। अब आप देश – विदेश में घर बैठे भी ई पिंडदान के जरिए मृतात्मा की शांति के लिए पिंडदान कर सकते हैं। सरकार ने ऐसे लोगों के लिए यह सुविधा प्रारंभ की है जो विदेश में रहते हैं।
इस साल 28 सितंबर से पितृपक्ष शुरू हो रहा है, जो 14 अक्तूबर तक चलेगा। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने इस बार ई पिंडदान के अलावा स्पेशल टूर पैकेज की भी घोषणा की है।
निगम की ओर से जारी ई-पिंडदान पैकेज के तहत पंडा द्वारा विष्णु पद मंदिर, अक्षय वट एवं फल्गु नदी के किनारे पिंडदान किया जाएगा। उसकी विडियो रिकार्डिंग कराई जाएगी, जो पेन ड्राइव के माध्यम से संबंधित श्रद्धालु को पंडा द्वारा मुहैया कराई जाएगी।
इसके लिए श्रद्धालुओं को 20,476 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इसमें पूजन सामग्री एवं पंडित का दक्षिणा भी शामिल किया गया है। इसमें टैक्स सहित कुल मिलाकर ई- पिंडदान पर 23 हजार रुपए का पैकेज तैयार किया गया है।
15 दिनों तक चलने वाले पितृ पक्ष में गया में देश और दुनिया भर से लाखों लोग अपने पूर्वजों का पिंडदान करने पहुंचते हैं। ऐसे में पर्यटन स्थल पर साफ सफाई से लेकर श्रद्धालुओं को आने जाने के लिए ट्रैवल टूर के पैकेज की व्यवस्था की गई है।
इस पैकेज को कई श्रेणियों में बांटा गया है। पैकेज में पटना, पुनपुन, और गया पैकेज के लिए पहली श्रेणी में प्रति व्यक्ति 16650 रुपये का पैकेज दे रही है जबकि 4 लोगों के लिए 30650 रुपए खर्च करना पड़ेगा। यह पैकेज एक दिवसीय यात्रा के लिए है।
श्रेणी तीन में चार लोगो के लिए 25250 रुपए देने होंगे। यह प्रति व्यक्ति 13450 रुपये होगा। इसके अलावा एक अन्य पैकेज गया, बोधगया, राजगीर, नालंदा टूर पैकेज एक रात दो दिन के लिए होगा। इसके लिए अलग रेट तय किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घाटी छोड़ दिल्ली पहुंचो… जी 20 से पहले कश्मीरी मुसलमानों को भड़का रहा आतंकी पन्नू
Next: संस्कृति और सनातन के प्रचार प्रसार के लिए अल्मोड़ा विधानसभा के प्रत्येक घर तक सुन्दरकाण्ड पहुंचाएंगे पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • कैंट क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
  • स्याल्दे के दुर्गम क्षेत्र में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.