Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • इन्वेस्टर्स समिट से आएगा लक्ष्य से अधिक निवेश: धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

इन्वेस्टर्स समिट से आएगा लक्ष्य से अधिक निवेश: धामी

RNS INDIA NEWS 03/09/2023
rns featured image new

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से राज्य में ढ़ाई लाख करोड़ से अधिक का निवेश आएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक 16 हजार करोड़ के निवेश की ग्राउंडिंग हो चुकी है और निवेश तय लक्ष्य से पार पहुंचने की पूरी उम्मीद है। मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लोगों और वेबसाइट को लॉच किया। उन्होंने कहा कि आज से विधिवत रूप से इन्वेस्टर्स समिति के कार्यों का शुभारंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट का लाभ पूरे राज्य को मिलेगा। इसके लिए सभी विभागों की ओर से कार्य योजना तैयार कर ली गई है। राज्य में निवेश को बढ़ाने के लिए सरकार ने 27 कानूनों में बदलाव कर उद्योगों की स्थापना को आसान किया है। उद्योगों की स्थापना के लिए अभी तक छह हजार एकड़ का लैंड बैंक बनाया जा चुका है और इसमें और इजाफा किया जा रहा है। धामी ने कहा कि राज्य में हर सेक्टर में निवेश की संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट में राज्य के हर नागरिक की भूमिका है। उन्होंने कहा कि पिछले इन्वेस्टर्स समिट का लाभ लेकर इस बार अधिक से अधिक निवेश जुटाने के प्रयास किए जाएंगे।

उद्योगों के विस्तार से आएगा 20 हजार करोड़ निवेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पहले से जो उद्योग लगे हैं उनके विस्तार से ही 20 हजार करोड़ से अधिक का निवेश आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि उद्योगों के साथ उनकी बात हुई है और सभी अपना विस्तार करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि समिट में आने वाले निवेश से राज्य में रोजगार बढ़ेगा और लोगों की आय में इजाफा होगा। अधिक से अधिक निवेश आए इसके लिए हम ठोस तरीके से काम कर रहे हैं।

दिसंबर में दून में होगा इन्वेस्टर्स समिट
उद्योग विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन दिसंबर महीने में देहरादून के एफआरआई परिसर में आयोजित करने की तैयारी चल रही है। इसके साथ ही उद्योग जगत और प्रमुख औद्योगिक संगठनों से बातचीत शुरू कर दी गई है। 17 अगस्त को देहरादून और 21 अगस्त को दिल्ली में प्रमुख उद्योगपतियों से संवाद आयोजित किया जा चुका है। उद्योग जगत की राय को प्रमुखता देते हुए एमएसएमई नीति, सेवा क्षेत्र नीति, लॉजिस्टिक नीति, सोलर नीति आदि में सुधार किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जयश्री कॉलेज के पूर्व पैरामेडिकल छात्रों ने लगाया कॉलेज पर धोखाधड़ी का आरोप
Next: पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक की बैटरी चुराने में दो युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.