Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भट्ट ने जनजातीय बहनों से बंधाई राखी, मातृ शक्ति के सशक्तिकरण का दिया भरोसा
  • देहरादून

भट्ट ने जनजातीय बहनों से बंधाई राखी, मातृ शक्ति के सशक्तिकरण का दिया भरोसा

RNS INDIA NEWS 31/08/2023
rns featured image new

देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सीमांत गांव रेणी की जनजातीय बहिनों से रक्षा सूत्र बंधवाकर उन्हे मातृ शक्ति के सशक्तिकरण का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही चमोली में रक्षा बंधन के विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें प्रदेश की आधी आबादी को उसका पूरा हक दिलाने के लिए कटिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणा स्वरूप महेंद्र भट्ट रक्षा बंधन का पावन पर्व मनाने तिब्बत बॉर्डर और चिपको आंदोलन का आगाज करने वाले गांव रेणी की जनजातीय बहिनों के बीच पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण बचाओ की महायोद्धा स्वर्गीय गौरा देवी को याद करते हुए कहा कि मोदी जी ने सीमांत क्षेत्र के गांवों को विकास मार्ग पर देश का पहला गांव बनाने का प्रण दिलाया है। भट्ट ने कहा कि भाजपा परिवार की तरफ से वह सभी बहिनों को आश्वस्त करते है कि जिस रक्षा सूत्र का बंधन मुझे बांधा है उसे हम पूरे प्राण प्रण से क्षेत्रीय विकास एवं सामाजिक सुरक्षा की दृष्टि से पूरा करेंगे। सीमा से सटे सभी तमाम गांव के निवासी देश के दूसरी पंक्ति के सैनिकों की भूमिका का निर्वहन करते आए हैं लिहाजा हमारी जिम्मेदारी उनकी हर सुविधा और तकलीफों का ध्यान रखना है । इस दौरान रेणी गांव की जनजातीय महिलाओं ने भट्ट को राखी बांध कर हर्षोल्लास से रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया । इस अवसर पर मातृ शक्ति द्वारा लगाए देशभक्ति के गगनचुंबी नारों से पूरी घाटी गुंजायमान होती रही।
इसके उपरांत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गोपेश्वर के पीपल कोटि स्थित एकल विद्यालय की महिलाओं के मध्य पहुंचकर रक्षा सूत्र बंधवाया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र सरकार के रक्षा बंधन के अवसर पर गैस सिलेंडर पर 200 रुपए की सब्सिडी का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य की भाजपा सरकार अंत्योदय परिवार की बहिनों को 3 सिलेंडर फ्री रिफिलिंग की सुविधा पहले से ही दे रही है। हमारी सरकार ने महिला आरक्षण लागू कर प्रदेश की आधी आबादी को उसका पूरा हक दिलाने का काम भी किया है। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि कि मातृ शक्ति उत्तराखंड की आर्थिक व सामाजिक रीढ़ है लिहाजा उसके सशक्तिकरण के लिए हमारी सरकारें आगे भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ने वाली हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वायुरथ ने 15 किमी की पैदल परिक्रमा की
Next: सड़क किनारे खड़े युवक को कार ने मारी टक्कर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.