Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बंदरों के झुंड ने हमला कर युवक को किया जख्मी
  • देहरादून

बंदरों के झुंड ने हमला कर युवक को किया जख्मी

RNS INDIA NEWS 30/08/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। बहत्तर सीढ़ी घाट पर बंदरों के एक झुंड ने युवक पर हमला कर दिया। शरीर के कई हिस्सों पर काटकर उसे जख्मी कर दिया। लहूलुहान हालत में आसपास के लोगों ने बामुश्किल युवक की जान बचाई। घायल हालत में उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह गंगानगर निवासी संजय पुत्र दयाल सिंह बहत्तर सीढ़ी घाट पर पहुंचा था। इसी बीच घाट पर मौजूद बंदरों का झुंड उस पर टूटा पड़ा। खुद को बचाने के दौरान संजय को बंदरों ने हाथ, पैर व शरीर के अन्य हिस्सों पर काटकर घायल कर दिया। मदद की पुकार सुनकर लोग मौके पर दौड़े। उन्होंने किसी तरह से बंदरों के झुंड को भगाया, इसके बाद संजय को एसपीएस राजकीय चिकत्सालय भिजवाया गया। चश्मदीद हेमंत कुमार ने बताया कि पिछले कई दिनों से घाट और आस्थापथ पर बंदरों का आतंक जारी है। संजय से पहले एक बाबा को भी बंदरों ने काटा था। बंदरों के हमला करने के दौरान संजय की चीख-पुकार सुनकर लोग डंडे लेकर पहुंचे। घाट पर डंडे फटकारने के बाद बंदरों का झुंड भाग खड़ा हुआ। दावा किया कि, यहां दर्जनभर लोग अभी तक बंदरों का शिकार हो चुके हैं। रेंजर रविंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि विभागीय टीम लगातार बंदरों को पकड़ने का अभियान चला रही है। घाट और आसपास के क्षेत्र में भी जल्द बंदरों को पकड़कर निर्धारित स्थान पर छोड़ा जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मजारें तोड़ने पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Next: राशिफल 31 अगस्त

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.