Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मुख्यमंत्री सचिव डॉ सुरेंद्र नारायण पांडे ने ग्राम पंचायत बिल्लेख पहुंचकर सुनी जन समस्याएं
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री सचिव डॉ सुरेंद्र नारायण पांडे ने ग्राम पंचायत बिल्लेख पहुंचकर सुनी जन समस्याएं

RNS INDIA NEWS 30/08/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। सचिव मुख्यमंत्री, आवास विभाग तथा वित्त विभाग उत्तराखंड शासन डॉ सुरेंद्र नारायण पांडे ने अपने अल्मोड़ा जनपद भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत बिल्लेख पहुॅचकर आम जनमानस की जन समस्याओं को सुना। इस दौरान आम लोगों ने सचिव मुख्यमंत्री से क्षेत्र की अनेक जन समस्याओं से अवगत कराया। जिसमें जंगली जानवरों से निजात, ताड़बाड़, सोलर लाईट, पेयजल, राशन कार्ड नहीं बनाने सहित अनकों समस्याएं रखी। इस दौरान सचिव मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग की जिम्मेदारी को गम्भीरता से लें। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी अधिकारी व कर्मचारी अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने का प्रयास करे और लोगों की जनसमस्याओं को निस्तारण समयबद्ध तरीके से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी अधिकारी समय-समय पर अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण करें ताकि लोगों को अपनी जनसमस्याओं के लिये मुख्यालय न आने पड़े। इस दौरान सचिव डॉ पांडे ने कृषि, उद्यान, बाल विकास, स्वास्थ्य, विद्युत, जल संस्थान सहित अन्य विभागों द्वारा इस क्षेत्र में किये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि योजनाएं दीर्घकालीन, मध्यकालीन एवं लघुकालीन होती है अधिकारियों द्वारा उसी अनुसार योजनायें बनाई जाय इसके लिए हर अधिकारी को अपनी जिम्मेदारी लेनी होगी। उन्होंने कहा कि ग्रामस्तर, ब्लॉक स्तर व तहसील स्तर के अधिकारी जब तक योजनाओं की सही सूचनाओं की जानकारी एकत्र नहीं करेंगे, स्थलीय निरीक्षण नहीं करेंगे तथा जब तक वे जिला स्तर के अधिकारियों को सही ढ़ग से योजना के बारे में फीडबैक नहीं देंगे तब तक सरकार की योजनाओं का मूल्याकंन सही समय पर नहीं हो पायेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए जनता को भी जागरूक होना चाहिए। इसके उपरान्त सचिव ने मुसोली गांव में गोपाल दत्त उप्रेती के सेब बागान का स्थलीय निरीक्षण किया और उप्रेती द्वारा सेब के बागान में किए गए कार्यों की प्रशंसा की। इस दौरान संयुक्त मजिस्टेट रानीखेत जय किशन, विधायक प्रतिनिधि कैलाश उप्रेती, ग्राम प्रधान बिल्लेख बिमला देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेन्द्र कुमार, परियोजना निदेशक पुष्पेंद्र सिंह, प्रगतिशील किसान गौरीदत्त, खण्ड विकास अधिकारी ललित महावार सहित अन्य स्थानीय लोग व अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घरेलू नल कनेक्शन के लक्ष्य को दिसम्बर तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी विनीत तोमर
Next: स्कूटी से अवैध शराब तस्करी कर रहा अभियुक्त गिरफ्तार

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.