Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सोमेश्वर से गुमशुदा 02 नाबालिग बालिकाएं हल्द्वानी में मिली
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर से गुमशुदा 02 नाबालिग बालिकाएं हल्द्वानी में मिली

RNS INDIA NEWS 28/08/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। सोमेश्वर निवासी एक महिला ने रविवार को थाना सोमेश्वर में तहरीर दी कि शनिवार 26 अगस्त को उसकी नाबालिग पुत्री (17 वर्ष) अपनी सहेली(16 वर्ष) के साथ स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए घर से सोमेश्वर बाजार गई थी, जो अभी तक वापस नहीं आई है। जिस पर थाना सोमेश्वर में तत्काल एफआईआर पंजीकृत की गई। एसएसपी रामचन्द्र राजगुरु द्वारा नाबालिग बालिकाओं के गुमशुदगी के मामले की गंभीरता व संवेदनशीलता के दृष्टिगत सीओ सोमेश्वर/ऑपेरशन व थानाध्यक्ष सोमेश्वर को गुमशुदाओं की शीघ्र तलाश हेतु निर्देशित किया गया। सीओ सोमेश्वर विमल प्रसाद प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपद के समस्त थानों को गुमशुदा की तलाश हेतु सूचित किया गया तथा गुमशुदाओं की तलाश हेतु पुलिस टीम का गठन करते हुए थाना क्षेत्र व संभावित स्थानों पर ढूंढखोज की गई। थानाध्यक्ष सोमेश्वर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी-पतारसी करते हुए सूचना संकलन कर दोनों नाबालिग गुमशुदा बालिकाओं को रविवार 27 अगस्त को हल्द्वानी गैस गोदाम रोड के पास से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। नाबालिग बालिकाओं ने बताया कि परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से हल्द्वानी चले गये थे। यहाँ पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक मोनी टम्टा, हैड कांस्टेबल पवन कुमार, कांस्टेबल वेद प्रकाश शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 142 करोड़ लोग खड़े होंगे तब देश विश्व गुरु बनेगा: भागवत
Next: मतदान के प्रति छात्रों को किया जागरूक

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.