Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक की वार्षिक निकाय की बैठक संपन्न
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक की वार्षिक निकाय की बैठक संपन्न

RNS INDIA NEWS 28/08/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा बागेश्वर की वार्षिक निकाय की बैठक सोमवार को संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत दीप जलाकर सभी अतिथियों ने करी। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में रघुनाथ सिंह चौहान उपस्थित रहे। बैठक को महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने दूरभाष से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज सहकारिता का क्षेत्र इतना विस्तृत है की जिसकी कोई सीमा नहीं। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल ने वार्षिक लेखा जोखा रखने के साथ आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा रखी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बैंक अपनी 31 शाखाओं के माध्यम से जनपद अल्मोड़ा एवं बागेश्वर के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधा उपलब्ध करा रहा है। कृषकों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के अंतर्गत शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर कृषि कार्य हेतु ₹100000 तक अल्पकालिक ऋण व कृषि कार्य हेतु ₹300000 का तक का ऋण एवं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से ₹500000 तक का ऋण 0% ब्याज की दर से उपलब्ध कराया जा रहा है। मार्च 2020 में 266.92 लाख रुपए तथा मार्च 2021 में बैंक का नेट लाभ 379.95 लाख रुपए जो 2022 में 519.52 लाख रुपए तथा मार्च 2023 में ग्रॉस लाभ 1074.72 लाख रुपए एवं नेट लाभ 545.72 लाख रुपए हो गया है। ललित लटवाल ने कहा कि उनका यह प्रयास है कि सहकारिता के माध्यम से हम इस जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएं और अपने ग्रामीण अंचल की लोगों को शून्य प्रतिशत ब्याज की दर पर ऋण देकर उन्हें अपने पांव में खड़े होने के लायक बनाएं। कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह शाही, निदेशक विनीत बिष्ट, घनश्याम जोशी, गणेश सिंह नायक, मधुबाला, पुष्पा बिष्ट, अनिल पन्त, कमला बहुगुणा, रघुवीर सिंह दफौटी, हृदेश मेहरा, गोविंद सिंह, कमला बहुगुणा, नरेंद्र सिंह भंडारी, मोहन सिंह चौहान, डीएस बिष्ट, अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक के प्रबंधक महासचिव मनोहर सिंह भंडारी, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, हरीश कनवाल, मदन बिष्ट, राजू कैड़ा, कृपाल नयाल, कमल बिष्ट आदि अनेक लोग उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता एवं अंडर-16 हॉकी प्रतियोगिता का समापन
Next: स्वनिधि योजना का लाभ चाहिए तो करें निगम में संपर्क

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.