Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • युवती पर तेजाब फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार
  • हरिद्वार

युवती पर तेजाब फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 11/11/2020
rns featured image new

प्यार से इनकार पर फेंका था युवती के चेहरे पर केमिकल

हरिद्वार। पथरी क्षेत्र में घर में सो रही युवती पर तेजाब फेंकने वाला सनकी आशिक निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में युवक ने बताया कि एक तरफा प्यार के पागलपन में उसने युवती पर तेजाब फेंका था। एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने बुधवार को पथरी थाने में घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस को ढाई हजार का इनाम दिया है। पुलिस के मुताबिक पथरी क्षेत्र के धनपुरा में 10 दिन पहले घर में सो रही युवती पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की। युवती और उसके परिवार के अलावा आसपास के ग्रामीणों से भी पुलिस ने पूछताछ की। तब धनपुरा में बर्तन की दुकान चलाने वाले घिस्सुपुरा गांव निवासी फरीद का नाम सामने आया। पुलिस ने उससे पूछताछ की। पहले वह गुमराह करता रहा, पर फिर बाद में सख्ती से पूछताछ में आरोपित ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया। उसने बताया कि वह कई साल से युवती से प्यार करता था, लेकिन युवती हर बार इनकार कर देती थी। साथ ही उसके परिवार से शिकायत करने की धमकी भी देती थी। इसलिए गुस्से में उसने युवती पर तेजाब फेंकने की योजना बनाई। दो नवंबर को मौका लगते ही वह रात के समय दबे पांव युवती के घर में घुसा और तेजाब फेंक कर फरार हो गया। एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने बताया कि आरोपित फरीद काफी समय से युवती को परेशान करता आ रहा था। तेजाब डालकर चेहरा खराब करने और गिरफ्तार होने के बाद भी उसका कहना था कि वह युवती से शादी करने के लिए तैयार है, लेकिन युवती और उसका परिवार ऐसी विकृत मानसिकता वाले युवक के झांसे में नहीं आया। आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में पथरी थानाध्यक्ष सुखपाल मान, फेरुपुर चौकी प्रभारी उमेश कुमार, उपनिरीक्षक संजीव ममगाई, कॉन्स्टेबल हरिराज, सौदीश, राजा राम और गीता शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: त्यौहारी सीजन के चलते ट्रैफिक प्लान की समीक्षा
Next: रिश्वत लेने के मामले में रिटायर्ड सहायक निबंधक को 6 साल की सजा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मुखिया महंत और कार्यकारिणी को बताया अवैध, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

17 जुलाई की छात्रों की गूंज रैली को सफल बनाने में जुटी कांग्रेस, हरिद्वार में हुई बैठक

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.