Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड लोक विरासत का आयोजन नवंबर में
  • देहरादून

उत्तराखंड लोक विरासत का आयोजन नवंबर में

RNS INDIA NEWS 26/08/2023
rns featured image new

देहरादून। हर साल की तरह इस साल भी देहरादून में उत्तराखंड लोक विरासत का आयोजन किया जाएगा। इस बाबत आयोजक मंडल की बैठक में निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया कि आगामी नवंबर महीने में 18 और 19 तारीख को उत्तराखंड लोक विरासत का आयोजन किया जाएगा। चारधाम अस्प्ताल के निदेशक और वरिष्ठ फिजीशियन डॉ केपी जोशी की ओर से इस साल भी देहरादून में उत्तराखंड लोक विरासत का आयोजन किया जा रहा है। उत्तराखंड के लोग गायकार नरेंद्र सिंह नेगी और जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण की मौजूदगी में उत्तराखंड लोक विरासत की तैयारियों पर चर्चा की गई। दो दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में लोक गायकार नरेंद्र सिंह नेगी और प्रीतम भरतवाण अपनी प्रस्तूति देंगे। डॉ केपी जोशी ने बताया कि गढ़वाल और कुमाऊं के ढोल दमाऊ से जुड़े कलाकार कार्यक्रम में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। वहीं राज्य के अन्य पारंपरिक संस्कृति पर नृत्य करने वाले कलाकार उत्तराखंड लोक विरासत में अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा उत्तराखंड में स्थानीय उत्पादों को लेकर स्टॉल भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दूर दराज के गांव से आने वाले कलाकारों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। बताया कि राज्य की पारंपरिक संस्कृति को बढ़ाने के लिए इस तरह का आयोजन पिछले दो साल से लगातार किया जा रहा है। उत्तराखंड लोक विरासत के पीछे मकसद यह है कि दूर दराज के इलाकों में छिपी प्रतिभा को सामने लाकर उन्हें स्व रोजगार से जोड़ा जा सके। बैठक में लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण, गैस्ट्रोसर्जन डॉ विपुल कंडवाल, डॉ सुषमा जोशी, डॉ मुकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कर्मचारियों ने उठाई सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो की मांग
Next: ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

दून अस्पताल में युवती से छेड़छाड़: भीड़ ने आरोपी को धुना

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

वन मंत्री ने किया बीज बम अभियान का शुभारंभ, 15 तक चलेगा

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल का कार्यक्रम तय, 500 खिलाड़ियों का होगा चयन
  • खुटकुनी भैरव मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत
  • जाली दस्तावेजों से बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार
  • बहुउद्देशीय शिविर में 1150 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ
  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.