Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कारोबार में निवेश के नाम पर 3.35 करोड़ की धोखाधड़ी
  • देहरादून

कारोबार में निवेश के नाम पर 3.35 करोड़ की धोखाधड़ी

RNS INDIA NEWS 26/08/2023
rns featured image new

देहरादून। दून निवासी एक व्यक्ति से अलग-अलग कारोबार में निवेश के नाम पर 3.25 करोड़ की धोखाधड़ी की गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रमेश मनोचा निवासी नई दिल्ली ने डालनवाला थाने में तहरीर दी कि उनकी पहचान इंद्रप्रीत कोहली निवासी जबलपुर मध्यप्रदेश के माध्यम से अनिल उपाध्याय और विजय उपाध्याय उर्फ विजू डंगवाल दोनों निवासी आर्यनगर डालनवाला देहरादून से हुई थी। उनका कहना था कि वो होटल, टूरिस्ट ट्रेवल्स, बहु मंजली इमारत निर्माण, प्रोपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। उनका कारोबार भारत के साथ थाईलैंड में भी चल रहा है। उन्होंने रमेश के सामने निवेश का प्रस्ताव रखा। कहा कि इससे उन्हें काफी लाभ होगा। झांसे में आकर रमेश और उनके परिवार वालों ने मिलकर अनिल उपाध्याय के खाते में 85 लाख रुपये डाल दिए। रमेश ने बताया कि 2016 से अभी तक वो और उनके रिश्तेदार 3.35 करोड़ रुपये आरोपियों को दे चुके हैं। आरोप है कि उन्हें एक निर्माणाधीन बिल्डिंग दिखाई गई, बताया किया कि उनके रुपये उक्त बिल्डिंग में लगाए गए हैं। आरोप लगाया कि एक सोची समझी साजिश के तहत उनसे रकम हड़पी गई है। पुलिस ने इस मामले में अनिल, विजय के अलावा अनिल डंगवाल निवासी राजेश्वरी कॉलोनी देहरादून, अक्षय रतूड़ी निवासी जौलीग्रान्ट, एससी रतूड़ी एवं राजीव कुमार निवासी नहोनी अंबाला हरियाणा, सोम प्रकाश निवासी अंबाला हरियाणा के खिलाफ केस दर्ज किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धौलादेवी ब्लॉक के 40 खिलाड़ियों का जिलास्तरीय ट्रायल में हुआ चयन
Next: अतिक्रमण के नाम पर अल्मोड़ा की जनता का उत्पीड़न हुआ तो करूँगा आन्दोलन : बिट्टू कर्नाटक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.