Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में एडम्स स्कूल रहा प्रथम स्थान पर
  • अल्मोड़ा

ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में एडम्स स्कूल रहा प्रथम स्थान पर

RNS INDIA NEWS 26/08/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। बच्चों में वैज्ञानिक रुचि जागृत करने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है इसी के चलते अटल उत्कृष्ट विद्यालय जीआईसी अल्मोड़ा में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का मुख्य विषय मिलेट्स (मोटे अनाजों) की महत्ता, उनकी उपयोगिता और उनसे होने वाले फायदे और उनको बढ़ावा दिए जाने के लिए किए जाने वाले प्रयास पर आधारित था। विज्ञान संगोष्ठी में विकासखंड हवालबाग के अटल उत्कृष्ट जीआईसी अल्मोड़ा, जीजीआईसी अल्मोड़ा एआईसी अल्मोड़ा, एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज अल्मोड़ा, विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा अल्मोड़ा सहित ब्लॉक के इंटर कॉलेज और राजकीय हाईस्कूल के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में एडम्स इंटर कॉलेज ने प्रथम स्थान और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अल्मोड़ा ने द्वितीय स्थान तथा जीआईसी चौरा हवालबाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विज्ञान संगोष्ठी के संयोजक अटल उत्कृष्ट विद्यालय जीआईसी अल्मोड़ा के प्रधानाचार्य नंदन सिंह बिष्ट ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से छात्र-छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों को वैज्ञानिक सोच के प्रति रूझान पैदा करने में सहायक होती है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में प्रथम स्थान पर आने वाले विद्यालय के छात्र जिला स्तर पर आयोजित संगोष्ठी में प्रतिभाग करेंगे। संगोष्ठी का संचालन जीआईसी के अध्यापक मदन सिंह बिष्ट द्वारा किया गया और निर्णायक मंडल में डॉ कपिल नयाल जीआईसी हवालबाग, डॉ प्रभाकर जोशी जीआईसी स्यालीधार, डॉ दीपचंद्र जोशी जीआईसी रेंगल रहे। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी हवालबाग ने इस विज्ञान संगोष्ठी के आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने बच्चों में वैज्ञानिक सोच जागृत करने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन को बहुत आवश्यक बताया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिला स्तरीय अंतरविद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता और हॉकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ
Next: लियाकत अली खान को त्रिपुरा अंडर 23 टीम का कोच चुने जाने पर नगर में खुशी का माहौल

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-10 at 16.58.06_11zon
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल का कार्यक्रम तय, 500 खिलाड़ियों का होगा चयन

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खुटकुनी भैरव मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-10 at 15.31.45 (1)_11zon
  • अल्मोड़ा

जाली दस्तावेजों से बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल का कार्यक्रम तय, 500 खिलाड़ियों का होगा चयन
  • खुटकुनी भैरव मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत
  • जाली दस्तावेजों से बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार
  • बहुउद्देशीय शिविर में 1150 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ
  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.