Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अतिक्रमण के नाम पर अल्मोड़ा की जनता का उत्पीड़न हुआ तो करूँगा आन्दोलन : बिट्टू कर्नाटक
  • अल्मोड़ा

अतिक्रमण के नाम पर अल्मोड़ा की जनता का उत्पीड़न हुआ तो करूँगा आन्दोलन : बिट्टू कर्नाटक

RNS INDIA NEWS 26/08/2023
bittu karnatak

अल्मोड़ा। पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने नितिन गडकरी केन्द्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग व जहाजरानी मंत्री, भारत सरकार नई दिल्ली को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि पर्वतीय राज्य उत्तराखण्ड के ऐतिहासिक नगर अल्मोड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग एन.एच.87 एक्सटेंशन में क्वारब-कोसी (जो चौंसली से कोसी तक निर्मित है) तथा अपर पाण्डेखोला-धार की‌ तूनी-शैल-एन.डी. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 309 A एक्सटेंशन को शहर से बाहर पृथक से बाईपास बनाया जाए। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि उपर्युक्त विषयक के संदर्भ में मेरे द्वारा पूर्व में अनेकों बार आपकी सेवा में ज्ञापन प्रेषित कर इस प्रकरण को संज्ञान में लाया गया था कि पर्वतीय राज्य उत्तराखण्ड के कुमांऊ क्षेत्र के प्राचीन ऐतिहासिक नगर अल्मोड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 109 ( पूर्व एन. एच. संख्या – 87) के अन्तर्गत क्वारब- अल्मोड़ा – कोसी का चौडीकरण प्रस्तावित है। लोअर माल बनने से पूर्व ही आम नागरिकों ने अपने जीवन की समस्त पूंजी लगाकर अपना मकान बनाया तथा रोजी-रोटी के लिये छोटी दुकान खोलकर व्यवसाय करने लगे। अब राष्ट्रीय राजमार्ग के तहत सड़क के चौड़ीकरण से ये भवन स्वामी भयभीत हैं जहां उन्हें मकान के टूटने का खतरा है वहीं व्यवसाय से चल रही रोजी-रोटी छिनने की आंशका है। स्थानीय नागरिकों का उत्पीडन न हो इसके लिये एक प्रतिनिधि मण्डल हरीश रावत पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के नेतृत्व में जिसमें महेन्द्र सिंह महरा सांसद राज्यसभा, प्रदीप टम्टा सांसद राज्यसभा एवं स्वयं मैंने भी आपसे वार्तालाप कर इस समस्या का तत्काल निदान किये जाने का अनुरोध किया था। यह वार्ता बेहद सकारात्मक रही और आप द्वारा प्रतिनिधि मण्डल को पूर्ण आश्वासन दिया गया कि उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग को जनहित में अल्मोड़ा नगर से न लाकर बाईपास के रूप में चौंसली से कोसी बनाया जायेगा। आपसे हुई सकारात्मक वार्ता के क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लि.मंत्रालय के प्रतिनिधियों व सलाहकारों ने भी चौंसली- कोसी सड़क का निरीक्षण किया। जिसे इन अधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग के बाईपास हेतु उचित पाया गया। आपको यह भी अवगत कराना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 309 ए के अन्तर्गत अपर पाण्डेखोला- मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय-धार की तूनी-शैल-एन. टी. डी. सड़क का चौड़ीकरण प्रस्तावित है।
उपरोक्त परिपेक्ष्य में स्थानीय नागरिकों की जनभावनाओं को देखते हुये आपसे पुनः अनुरोध है कि वर्तमान समय में क्वारव – कोसी मोटर मार्ग जो चोंसली से कोसी तक प्रस्तावित है को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 109 का बाईपास घोषित करते हुये डबल लेन में परिवर्तित किये जाने तथा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 309 “ए” के अन्तर्गत अपर पाण्डेखोला मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय धार की तूनी -शैल-एन.टी.डी. से न लाकर शहर से बाहर जाने हेतु पृथक से बाईपास बनाये जाने के आदेश तत्काल निर्गत करने की कृपा करें।जिससे स्थानीय निवासियों के पूर्व निर्मित मकानों को क्षति न पहुंचे और पूर्ववत् छोटे-छोटे व्यवसाय से अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें। साथ ही उक्त क्षेत्र में पलायन एवं आम नागरिकों के घरों व व्यवसाय को बचाया जा सके।कहा कि आपके संज्ञान में लाना है कि विगत तीन दिन पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों द्वारा अल्मोड़ा विधानसभा में अनेकों क्षेत्रों जैसे लोधिया, होली ऐंजिल, खत्याड़ी आदि स्थानों में नाप-जोप कर अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों को नोटिस देकर 24 घंटे में स्थान खाली करने के निर्देश देकर उनका उत्पीड़न किये जाने का प्रयास किया गया। व्यापारियों द्वारा इसका पुरजोर विरोध करते हुये उग्र आन्दोलन किया गया जिसे देखते हुये स्थानीय प्रशासन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों द्वारा फिलहाल इसे स्थगित कर दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से निवेदन किया गया कि उक्त मार्गों में होने वाले चौडीकरण से पूर्व बाईपास का प्रावधान कर अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र में नागरिकों को राहत प्रदान करने की कृपा करेंगे। जिससे अल्मोड़ा नगर एवं उसके आस-पास के लोगों को तत्काल प्रभाव से राहत मिल सके। स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों द्वारा निर्णय लिया गया है कि अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों तथा स्थानीय नागरिकों का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। यदि पुनः इस प्रकार की कार्यवाही की गई तो उग्र आन्दोलन, आमरण अनशन (भूख हड़ताल) चक्का जाम जैसा कदम उठाने को बाध्य होना पड़ेगा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन व केन्द्र सरकार की होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कारोबार में निवेश के नाम पर 3.35 करोड़ की धोखाधड़ी
Next: जिला स्तरीय अंतरविद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता और हॉकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-10 at 16.58.06_11zon
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल का कार्यक्रम तय, 500 खिलाड़ियों का होगा चयन

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खुटकुनी भैरव मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-10 at 15.31.45 (1)_11zon
  • अल्मोड़ा

जाली दस्तावेजों से बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल का कार्यक्रम तय, 500 खिलाड़ियों का होगा चयन
  • खुटकुनी भैरव मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत
  • जाली दस्तावेजों से बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार
  • बहुउद्देशीय शिविर में 1150 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ
  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.