Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्कूलों में छात्र-छात्राओं को खिलाई गई कृमि रोधी दवा
  • देहरादून

स्कूलों में छात्र-छात्राओं को खिलाई गई कृमि रोधी दवा

RNS INDIA NEWS 22/08/2023
rns featured image new

विकासनगर। राष्ट्रीय कृमि दिवस पर पछुवादुन, जौनसार बावर के 510 विद्यालयों और चार सौ आंगनबाड़ी केंद्रों पर 19 वर्ष तक के एक लाख 85 हजार बच्चों को एलबेंडाजॉल की गोली खिलाई गई। एसडीएम ने तहसील परिसर की आवासीय कॉलोनियों में नौनिहालों को दवा खिलाई, जबकि बीईओ ने प्राथमिक विद्यालय विकासनगर और सीडीपीओ ने आंगनबाड़ी केंद्र पर नौनिहालों को दवा कृमि रोधी दवा खिलाई गई। खंड शिक्षाधिकारी वीपी सिंह और उप जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. विजय सिंह ने बताया कि सुचारु ढंग से सभी विद्यालयों में एल्बेंडाजॉल की गोली खिलाई गई। कहीं से किसी बच्चे को गोली खाने के बाद कोई दिक्कत नहीं हुई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह मुस्तैद थी। सभी ब्लॉक में शिक्षण संस्थानों के पास से एंबुलेंस के सायरन बजते रहे। एनएचएम के ब्लॉक परियोजना प्रबंधक प्रमोद नेगी ने बताया कि कृमिरोधी दवा खिलाने से पहले सभी शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया था। अधिकांश विद्यालयों में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के विशेषज्ञों की देखरेख में दवा खिलाई गई। आरबीएसके के डॉ. अमित कटियार, डॉ. कंचन रावत, डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि शेष छात्र-छात्राओं को 29 अगस्त को दवा खिलाई जाएगी। उधर, पीजी कॉलेज डाकपत्थर में 19 साल तक के दो सौ छात्र-छात्राओं को कृमिरोधी दवा खिलाई गई। मीडिया प्रभारी डॉ. दीप्ति बगवाड़ी ने बताया कि 19 साल तक के सभी पंजीकृत छात्र-छात्राओं को दवा दे दी गई है। दूसरी श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में कृमि रोधी दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एनआईटी के पूर्व निदेशक पर केस दर्ज
Next: मांस की दुकानें बाहर करने को चल रहा अनशन समाप्त

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में होम स्टे के कमरे में मृत मिली महिला इंजीनियर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.