Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ में पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त, यात्री परेशान
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ में पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त, यात्री परेशान

RNS INDIA NEWS 22/08/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। लगातार हो रही बारिश के चलते केदारनाथ में बीते कई दिनों से आवाजाही का मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे यहां आने जाने वाले यात्रियों के साथ ही स्थानीय व्यापारी एवं तीर्थपुरोहितों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन से शीघ्र रास्ते के निर्माण की मांग की है। बीती 13 अगस्त को हुई भारी बारिश के चलते जनपद के विभिन्न स्थानों पर नुकसान हुआ। केदारनाथ धाम में मंदाकिनी नदी के समीप गोल चबूतरे से पहले आवाजाही का प्रमुख मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे केदारनाथ मंदिर में जाने वाले यात्रियों को जोखिमों के बीच आवाजाही करनी पड़ रही है। हालांकि इस स्थान पर नीचे से पुश्ता निर्माण का कार्य शुरू भी किया गया है किंतु धीमी गति से हो रहे निर्माण के चलते यहां लगातार दुर्घटना का खतरा बना है। रात के वक्त यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, केदारनाथ तीर्थपुरोहित आचार्य संतोष त्रिवेदी, उमेश पोस्ती, पूर्व अध्यक्ष विनोद शुक्ला आदि ने कहा कि केदारनाथ में इस तरह की लापरवाही नहीं की जानी चाहिए, इससे यहां बड़ा हादसा हो सकता है। शीघ्र ही क्षतिग्रस्त मार्ग को ठीक किया जाना चाहिए। ताकि देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। इधर, एसडीएम ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा ने बताया कि क्षतिग्रस्त मार्ग को ठीक करने का काम जारी है जबकि और तेजी से कार्य किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तरकाशी बस दुर्घटना के 14 घायल एम्स में भर्ती
Next: चंबा हादसे में मरे लोगों का उनके पैतृक घाटों पर अंतिम संस्कार हुआ

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.