Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पुण्यतिथि पर गिर्दा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
  • अल्मोड़ा

पुण्यतिथि पर गिर्दा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 22/08/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड लोक वाहिनी द्वारा आयोजित एक संगोष्ठी में गिरीश तिवारी “गिर्दा “की तेरहवीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के जन आन्दोलनों का भी स्मरण किया गया तथा गिर्दा के गीत गाए गए। चिपको आन्दोलन में उत्तराखण्ड में गिरीश तिवारी “गिर्दा” के जनगीतों की बड़ी भूमिका रही। इस अवसर पर वाहिनी के महासचिव पूरन चन्द्र तिवारी ने विचार व्यक्त किए। उलोवा के वरिष्ठ नेता एडवोकेट जगत सिंह रौतेला ने कहा कि गिर्दा के द्वारा समाज का जो मार्ग दर्शन किया आज इस तरह के मार्ग दर्शन का अभाव हो रहा है। विशन दत्त जोशी ने अल्मोड़ा में वैचारिक रूग्णता पर दुख व्यक्त किया उन्होंने कहा कि राजनैतिक रूप से अग्रणी अल्मोड़ा अब चुप रहने लगा है। वक्ताओं ने कहा कि गिरीश तिवारी जैसे लोगों की बदौलत यह राज्य बना पर उनके सहयोगी राज्य आन्दोलनकारी तक घोषित नहीं हुए। अजेयमित्र ने गिर्दा की याद साझा करते हुए कहा कि ऐसा कोई दिन नहीं बीता जब गिर्दा की राज्य से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक डा. शमशेर सिंह बिष्ट से वार्ता नहीं होती थी। रेवती बिष्ट ने कहा कि गिरीश तिवारी गिर्दा जगत गिर्दा थे, जन सरोकारों से हमेशा जुड़े रहे। कार्यक्रम में कुणाल तिवारी ने गिर्दा की कविता का पाठ किया। कार्यक्रम में निर्णय लिया गया कि आगामी 22 सितम्बर को डॉ. शमशेर सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि पर उत्तराखण्ड की वर्तमान परिस्थितियों पर एक संगोष्ठी आयोजित होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी अध्यक्षता में हुई जिला खनिज फाउंडेशन न्यास निधि की प्रबंधन समिति की बैठक
Next: जगजीतपुर की कॉलोनी में हाथी आने से दहशत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चार माह से नहीं हुई बोर्ड बैठक, पार्षदों ने जताई नाराजगी; महापौर को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-20 at 16.10.51_11zon
  • अल्मोड़ा

नए जिला कार्यालय के उद्घाटन के साथ यूकेडी ने किया संगठन विस्तार

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.