Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • जिले के विकास कार्यों पर ध्यान केंद्रित करें अधिकारी: आयुक्त
  • हरिद्वार

जिले के विकास कार्यों पर ध्यान केंद्रित करें अधिकारी: आयुक्त

RNS INDIA NEWS 20/08/2023
rns featured image new

हरिद्वार। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने अधिकारियों को जिले के विकास कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए है। जिले की कानून व्यवस्था को लेकर भी फीडबैक लिया। रविवार को डामकोठी में मंडलायुक्त ने हरिद्वार जिले में विकास और कानून व्यवस्था को लेकर अफसरों के साथ चर्चा की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिले के बड़े मुद्दे जो कानून व्यवस्था को प्रभावित कर सकते हैं, उनको लेकर अधिकारियों से जानकारी ली गई। अधिकमास और कलियर शरीफ के मेले का भी आयोजन होना है। जिले की 50 लाख से ऊपर की योजनाओं को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। जल जीवन मिशन के काम तय समय में करने को कहा गया। बैठक में सीडीओ प्रतीक जैन, एडीएम पीएल शाह, एचआरडीए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह, एसडीएम अजय वीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट प्रेम लाल, सीओ ट्रैफिक राकेश रावत, सीओ सिटी जूही मनराल आदि मौजूद रहे।

आपदा में मानवीय हस्तक्षेप नहीं
आयुक्त ने कहा कि मंडल में आपदा के दौरान अधिकारियों ने अलर्ट रहकर कार्य किया। लोगों का सही समय पर रेस्क्यू किया गया। रास्तों को सही कर लोगों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई। केंद्र सरकार की टीम आपदा ग्रस्त इलाकों का सर्वे करके गई है। तात्कालिक सहायता जिला प्रशासन और राज्य सरकार की तरफ से प्रभावित लोगों को दी गई है। आपदा में नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट शासन को मिली है। रिपोर्ट के अनुसार जल्दी धनराशि अवमुक्त की जाएगी। कांगड़ा में भू-कटाव का स्थाई समाधान निकाला जाएगा।

बेलड़ा पर भी चर्चा
गढ़वाल आयुक्त ने बताया कि बेलड़ा प्रकरण पर भी बैठक में चर्चा हुई है। प्रकरण पर शासन और प्रशासन निगाह रखे हुए हैं। ठीक समय पर सही निर्णय बेलड़ा प्रकरण में लिया जाएगा। बेलड़ा में ग्यारह जून को युवक की मौत के अगले दिन बवाल हो गया था। अब भी यह मामला चल रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑनलाइन ठगों ने महिला को लगाया एक लाख का चूना
Next: चोरी की घटना में नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार, भेजा जेल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

जिला पंचायत बोर्ड बैठक में सदस्यों से मांगे विकास प्रस्ताव

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धसपड़ गांव में लागू होगी रिकैप फॉर एनडीसी परियोजना
  • अल्मोड़ा में 500 पदों पर सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती मेले जुलाई से शुरू
  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.