Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • इंस्पायर अवार्ड नामांकन में उत्तराखंड दूसरे नंबर पर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

इंस्पायर अवार्ड नामांकन में उत्तराखंड दूसरे नंबर पर

RNS INDIA NEWS 20/08/2023
rns featured image new

देहरादून। इंस्पायर अवार्ड के लिए नामांकन कराने वाले राज्यों में उत्तराखंड इस वक्त देश में दूसरे नंबर पर है। राज्य के छह जिले देश के टॉप-50 जिलों में शामिल हो चुके हैं। निदेशक-एआरटी वंदना गर्ब्याल के अनुसार नामांकन की प्रक्रिया अभी 31 अगस्त तक जारी रहेगी। उन्होंने सभी स्कूलों से अवार्ड की प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की। कक्षा छह से 10 वीं तक के छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जगाने के लिए केंद्र सरकार हर साल इंस्पायर अवार्ड देती है। बच्चे आम जन की सुविधा से जुड़े नए आविष्कार को आइडिया सोचकर उनके प्रोटोटाइप तैयार करते हैं। जिन मॉडल में भविष्य की संभावनाएं नजर आती हैं, उन्हें और विकसित किया जाता है। राज्य के छात्रों के विज्ञान मॉडल भी अक्सर चुने जाते हैं। इंस्पायर अवार्ड के राज्य समन्वयक अवनीश उनियाल के अनुसार इस साल अब तक 19 हजार 274 नामांकन हो चुके हैं। स्कूल संख्या के अनुपात के आधार प्रदेश इस वक्त दूसरे नंबर पर है। इस अवार्ड के जिस छात्र का आइडिया चुना जाता है, उसे उसका प्रोटोटाइप तैयार करने के लिए केंद्र सरकार दस हजार रुपये देती है। जिला और उसके बाद राज्य स्तर पर चयनित मॉडल दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस कार्यसमिति में हरीश रावत, गणेश गोदियाल शामिल
Next: समूह पर पैसे गबन कर भागने का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.