Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उपनिरीक्षक भगवान सिंह महर को एक्सीलेंसी इन इनवेस्टीगेशन अवार्ड
  • देहरादून

उपनिरीक्षक भगवान सिंह महर को एक्सीलेंसी इन इनवेस्टीगेशन अवार्ड

RNS INDIA NEWS 14/08/2023
rns featured image new

देहरादून। ऑनर किलिंग करने वालों को मृत्युदंड दिलाने वाले उपनिरीक्षक भगवान सिंह महर को मिलेगा भारत सरकार के गृह मंत्रालय का मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन अवॉर्ड दिया जाएगा। 18 मई 2018 को हरिद्वार के खानपुर में स्वजनों को विरुद्ध जाकर शादी करने के पर दो सगे भाईयों कुलदीप, अरूण और ममेरे भाई राहुल ने अपनी बहन प्रीति की, मामा के घर ग्राम अवधीपुर जाकर कुल्हाड़ी व फावड़े से काटकर नृशंस हत्या कर दी थी। जिस सम्बन्ध में मृतका के पति बृजमोहन की तहरीर पर थाना खानपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया। जिसकी विवेचना तत्कालीन समय में थानाध्यक्ष खानपुर उपनिरीक्षक भगवान सिंह महर ने की थी। उन्होंने इस मामले में त्वरित गति से विवेचना करते हुए अभियुक्तों के विरूद्ध 13 अगस्त 2018 को आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित कर दिया था। उनके द्वारा एकत्र साक्ष्यों व समय पर प्रस्तुत किये गये गवाहों, ठोस पैरवी के आधार पर अपर सत्र न्यायाधीश लक्सर हरिद्वार द्वारा अभियुक्त कुलदीप, अरूण व राहुल को धारा 302 भादवि के रेयरेस्ट ऑफ द रेयर श्रेणी के अपराध के लिए मृत्युदंड एवं अर्थदंड से दंडित किया गया। गृह मंत्रालय भगवान सिंह महर को उत्कृष्ट विवेचना व अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए वर्ष 2023 के लिए केन्द्रीय गृहमंत्री पदक से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गयी है। डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार ने इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी है।

विशिष्ट सेवा के लिए छह को पुलिस पदक
देहरादून, स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार को परेड ग्राउंड में होने वाली राज्य स्तरीय परेड समारोह के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक चक्रधर अंथवाल को राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा सराहनीय सेवा के लिए पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक विम्मी सचदेवा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी नवनीत सिंह, पुलिस उपाधीक्षक अभिसूचना योगेश चंद, पुलिस उपाधीक्षक उधमसिंहनगर भूपेन्द्र सिंह भंडारी, उप निरीक्षक देहरादून रविन्द्र कुमार वर्मा को पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने किया पौड़ी के यमकेश्वर ब्लॉक में भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्र का हवाई निरीक्षण
Next: अतिवृष्टि के दृष्टिगत अलर्ट मोड पर रहें सभी अधिकारी: सीएम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.