Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पुरानी पेंशन योजना बहाली को कार्मिकों ने सांसद आवास पर बजाई घंटी
  • अल्मोड़ा

पुरानी पेंशन योजना बहाली को कार्मिकों ने सांसद आवास पर बजाई घंटी

RNS INDIA NEWS 13/08/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। पुरानी पेंशन योजना बहाली राष्ट्रीय आंदोलन की जिला कार्यकारिणी के बैनर तले आज कार्मिकों ने सांसद आवास पर घंटी बजाओ अभियान चलाया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि के रूप में मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा को ज्ञापन सौंपा गया।
इस मौके पर आयोजित सभा में जिलाध्यक्ष गणेश भंडारी ने कहा कि भारत का संविधान कर्मचारियों को पेंशन पाने का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि पेंशन कर्मचारियों के भविष्य की गारंटी है। एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पुष्कर भैसोड़ा ने कहा कि सांसद और विधायक पुरानी पेंशन ले रहे हैं लेकिन अपना पूरा जीवन सरकारी सेवा को देने के बाद भी कार्मिकों को पेंशन ना दिया जाना उनके साथ अन्याय है। प्रांतीय कोर कमेटी सदस्य धीरेंद्र कुमार पाठक ने कहा कि पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा है। लेकिन कार्मिकों के मेहनत की कमाई को बाजार के हवाले किया जा रहा है जिससे उनका भविष्य खतरे में है। धौलादेवी ब्लॉक संयोजक राजू महरा ने कहा की विधायिका और न्यायपालिका में पेंशन आज भी लागू है लेकिन कार्यपालिका के अंतर्गत आने वाले कार्मिकों को इससे वंचित रखा जा रहा है जो अन्यायपूर्ण है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री जगदीश भंडारी ने कहा कि आज पुरानी पेंशन की मांग को लेकर सभी कार्मिक एकजुट हो गए हैं और पुरानी पेंशन मिलने तक आंदोलन को जारी रखा जाएगा। इस मौके पर कार्मिकों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा को सौंपा। सभा को जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय सिंह बिष्ट, मंत्री युगल मठपाल, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष किशोर जोशी, डा मनोज कुमार जोशी, मीना शर्मा, महेंद्र सिंह गुसाईं, हरिवंश बिष्ट, मोहन सिंह, मोहन जोशी आदि ने संबोधित किया। इस मौके दीप चंद्र पंत, गणेश पालीवाल, हरीश फुलेरिया, अरुणा गौतम, अर्शिया नाज, लोकेश बिष्ट, जीवन लाल साह, खुशहाल महर, नितेश कांडपाल, देवेश बिष्ट, त्रिवेंद्र सिंह, मेघा मनराल, हीरा डोभाल सहित सैकड़ों कार्मिक उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शारदा पब्लिक स्कूल के छात्र कुनाल बिष्ट ने जिला स्तरीय ताइक्वांडो सब जूनियर वर्ग में जीता गोल्ड
Next: ऑनलाइन चालान से बचने को युवक ने की चालाकी, स्कूटी सीज

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.