Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • सजवाण कांडा पेयजल योजना से दूर होगी पानी की किल्लत
  • पौड़ी

सजवाण कांडा पेयजल योजना से दूर होगी पानी की किल्लत

RNS INDIA NEWS 12/08/2023
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधानसभा के अंतर्गत् जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत सजवाण कांडा पम्पिंग पेयजल योजना के सुदृढ़ीकरण एवं तत्तसम्बंधी कार्य का शुक्रवार को विधायक विनोद कंडारी ने विधिवत शिलान्यास किया। दो करोड़ 15 लाख 19 हजार रूपए के बजट से होने वाले पेयजल योजना के सुदृढ़ीकरण का शिलान्यास करने पर क्षेत्रीय लोगों ने विधायक कंडारी का आभार प्रकट किया। विधायक ने कहा कि पंपिग योजना के सुदृढीकरण का कार्य जल्द ही पूर्ण किया जाएगा। जिससे क्षेत्र के 7 गांवों को घर-घर शुद्ध पानी मिलने से पानी की समस्या हल होगी। उन्होंने संबंधित विभाग को पेयजल योजना निर्माण में किसी भी तरह की कोताही न बरते जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज सजवाण कांडा स्कूल को स्मार्ट क्लास के लिए 3 लाख रूपए देने की घोषणा की। कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में देवप्रयाग के विद्यालय हाईटेक बने इसके लिए वह प्रयासरत हैं। इस मौके पर देवप्रयाग मंडल अध्यक्ष शशि ध्यानी, आशोक तिवारी, राइंका सजवाण कांडा के प्रधानाचार्य विमल कांत उनियाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 12 अगस्त
Next: बैक करते समय खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.