Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गदेरे में कैंप के साथ बहा कर्मचारी
  • देहरादून

गदेरे में कैंप के साथ बहा कर्मचारी

RNS INDIA NEWS 09/08/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। शिवपुरी में बडल गांव के पास गदेरे के उफान में एक कैंप बह गया। इस दौरान एक कर्मचारी भी उफान की चपेट में आकर लापता हो गया। पुलिस और एसडीआरएफ ने तलाशी अभियान चलाकर कर्मचारी का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, कैंप मालिक ने लाखों के नुकसान का दावा किया है। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक सोमवार देर रात बडल गांव के पास एक कैंप के नजदीक से होकर गुजर रहे गदेरे में उफान आ गया। अचानक आए पानी और मलबे के सैलाब में कैंप बह गया। कर्मचारियों ने बामुश्किल किसी तरह से जान बचाई, लेकिन गौतम पुत्र बलबीर सिंह निवासी बडल, नरेंद्रनगर उफान की चपेट में आकर लापता हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने रातभर गौतम की तलाश में गदेरे के साथ आसपास सर्च अभियान चलाया। मंगलवार सुबह गौतम का शव कैंप के नजदीक से ही बरामद कर लिया गया। कैंप मालिक रामपाल सिंह भंडारी ने बताया कि करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बताया कि चार दशक में पहली दफा गदेरे में इतना पानी देखा है। दैवीय आपदा के तहत उन्होंने सरकार से मुआवजा देने की मांग भी की है। थानाध्यक्ष रितेश शाह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम होने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 17 घंटे बाधित रहा बदरीनाथ हाईवे
Next: नाले से संदिग्ध हालात में शव मिला

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.