Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 17 घंटे बाधित रहा बदरीनाथ हाईवे
  • देहरादून

17 घंटे बाधित रहा बदरीनाथ हाईवे

RNS INDIA NEWS 09/08/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। बरसात में बदरीनाथ हाईवे पर मलबा आने से आवाजाही बाधित होने का सिलसिला जारी है। तोताघाटी और अटाली में हाईवे का एक बड़ा हिस्सा धंस गया है। इससे करीब 17 घंटे हाईवे बाधित रहा। मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे हाईवे पर यातायात सामान्य हो पाया। लेकिन मलबा गिरने से मार्ग फिर बाधित होने के आसार बने हुए हैं। तोताघाटी और अटाली में सोमवार शाम को मलबा आने से बंद हुए नेशनल हाईवे को मंगलवार दोपहर खोल दिया गया। इस दौरान हाईवे का तोताघाटी में करीब 30 और अटाली में लगभग 40 मीटर पैच मलबे से धंस गया है। क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत के लिए एनएच पीडब्ल्यूडी के अधिकारी संबंधित निर्माण एजेंसी के कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने राजमार्ग पर वाहन सवारों की सुरक्षा के लिए चेतावनी बोर्ड समेत अन्य आवश्यक इंतजाम किए। लेकिन अभी भी मलबा लगातार गिरने से मार्ग बाधित होने के आसार बने हुए हैं। एनएच श्रीनगर डिवीजन के सहायक अभियंता हरीश गेलाकोटी ने बताया कि हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सुचारु हो गयी है। धंसे हिस्से को भरा जा रहा है। राजमार्ग के चौड़ीकरण से जुड़ी निजी एजेंसी पर पांच साल तक मरम्मत का भी जिम्मा है। एजेंसी को मरम्मत कार्य अतिशीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। वाहन चालकों को भी आवाजाही में सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 09 अगस्त
Next: गदेरे में कैंप के साथ बहा कर्मचारी

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.