Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शराब सेस के लिए खेल समेत तीनों विभाग बनाएंगे फंड
  • देहरादून

शराब सेस के लिए खेल समेत तीनों विभाग बनाएंगे फंड

RNS INDIA NEWS 07/08/2023
rns featured image new

देहरादून। शराब की बोतलों से लिए जाने वाले सेस खर्चे के प्रावधान के लिए खेल, महिला सशक्तिकरण और गो सेवा विभाग फंड बनाएंगे। जल्द इसके लिए नियमावली बनाई जाएगी।
सोमवार को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने विधान सभा में इस बाबत संबंधित विभागों के अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कहा कि मार्च 2023 में कैबिनेट में यह फैसला हुआ था, जिसके तहत गौ सेवा, महिला कल्याण और खेल कल्याण के लिए प्रति बोतल आबकारी विभाग ने सेस वसूलना था। आबकारी विभाग ने अप्रैल से यह प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। अब तक इस मद में लगभग 14करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं।
उन्होंने इस राशि के उपयोग के लिए अभी तक कोई प्रावधान न किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि तीनों ही विभागों को प्रति बोतल सेस के रूप में एक-एक रुपये मिलना है। उन्होंने इसके लिए नियमावली और फंड बनाने के निर्देश दिए, ताकि खेल व महिला सशक्तिकरण के लिए इसे उपयोग में लाया जा सके।
आर्या ने कहा कि आगामी अनुपूरक बजट में संबंधित विभागों के मांग के आधार पर आबकारी विभाग इसका आवंटन करेगा। उन्होंने नियमावली बनाते वक्त धनराशि के व्यय के मानक भी तय करने के निर्देश दिए जिससे विभागों को समय पर उक्त राशि उपलब्ध हो सके। बैठक मेंर विशेष प्रमुख सचिव खेल अभिनव कुमार, सचिव वित्त, दिलीप जावलकर हरि चन्द सेमवाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पहाड़ी जनपदों में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी दूर करने को सरकार ने बनाया “यू कोट वी पे“ फार्मूले का प्लान
Next: प्रधानाचार्यों को दी यातायात के नियमों की जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

लापता युवक का क्षत-विक्षत शव किमाड़ी की खाई में मिला

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी को आवास, 2 लाख और स्त्रीधन लौटाने का आदेश

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
  • एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान
  • सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वें दिन में प्रवेश, तबीयत बिगड़ी
  • हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश
  • मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.