Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कन्या गुरुकुल परिसर दून में 16 अगस्त तक बढ़ाई प्रवेश तिथि
  • हरिद्वार

कन्या गुरुकुल परिसर दून में 16 अगस्त तक बढ़ाई प्रवेश तिथि

RNS INDIA NEWS 04/08/2023
rns featured image new

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय प्रशासन ने कन्या गुरुकुल परिसर देहरादून में संचालित पाठ्यक्रमों में एडमिशन की अंतिम तिथि 10 अगस्त से बढ़ाकर 16 अगस्त कर दी है। सीयूईटी न देने वाली छात्राएं भी कन्या गुरुकुल परिसर में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला ले सकती हैं। कन्ना गुरुकुल परिसर में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रम में रिक्त 100 से अधिक सीटों पर छात्राओं को दाखिला दिया जाएगा।
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में प्रवेश समिति के अध्यक्ष प्रो. एलपी पुरोहित ने बताया कि कन्या गुरुकुल परिसर देहरादून में एडमिशन की तिथि 10 से बढ़ाकर 16 अगस्त कर दी गई है। कन्या गुरुकुल परिसर में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रम में रिक्त रह गई करीब 100 सीटें और छात्राओं की मांग पर एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया है। प्रो. पुरोहित ने बताया कि कन्या गुरुकुल परिसर देहरादून में एससीए, बीए विभिन्न विषय, बीए ऑनर्स के साथ ही बीएससी कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं। वहीं एमए स्तर पर हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, इतिहास, गणित, योग और पीजी डिप्लोमा योग आदि के पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं। गुरुकुल कांगड़ी विवि के कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने बताया कि कन्या गुरुकुल परिसर देहरादून में आयोजित संचालित सभी पाठ्यक्रमों में सीयूईटी न देने वाली छात्राओं को एडमिशन दिया जाएगा। अंतिम तिथि के बाद किसी भी छात्रा का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नेहरू युवा केन्द्र और सोच संस्था ने युवा संवाद तथा मासिक धर्म विषय पर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित
Next: प्रदेश में बढ़ते आई फ्लू के मामलों को लेकर सरकार ने जारी किया अलर्ट

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.