Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • डीएम अध्यक्षता में हुई जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक
  • हरिद्वार

डीएम अध्यक्षता में हुई जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक

RNS INDIA NEWS 04/08/2023
rns featured image new

हरिद्वार।  जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट में पर्यटन विभाग की जिला योजनाओं की संरचना एवं क्रियान्वयन हेतु जिला पर्यटन विकास समिति की एक बैठक आयोजित हुई।
जिलाधिकारी  धीराज सिंह गर्ब्याल को बैठक में जिला पर्यटन विकास अधिकारी  सुरेश सिंह यादव ने नए पर्यटन डेस्टिनेशन के चयन व विकास, विभागीय परिसम्पत्तियों के संचालन एवं रख रखाव, पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं के विकास के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी।
बैठक में माँ मनसा देवी मन्दिर एवं मां चण्डी देवी मन्दिर के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा हुई, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी को निर्देश देते हुये कहा कि माँ मनसा देवी मन्दिर एवं मां चण्डी देवी मन्दिर श्रद्धालुओं/यात्रियों की आस्था का केन्द्र है, यहां पूरे सालभर लाखों की संख्या मे ंश्रद्धालुओं एवं यात्रियों का आवागमन रहता है। ऐसे में मां मनसा देवी मन्दिर एवं मां चण्डी देवी मन्दिरों में आधुनिक सुविधाओं के विस्तार के लिये विषेषज्ञ आर्किटेक व कंसलटेंट से प्रस्ताव तैयार करवाकर कार्ययोजना अगली बैठक में अनुमोदन एवं स्वीकृति हेतु प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त  दोनों मंदिरों के अन्य क्षेत्रोें यथा पैदल मार्ग एवं अन्य स्थल, जो वन विभाग के अन्तर्गत आते हैं, उनका भी सम्पूर्ण प्रस्ताव वन विभाग से जिला पर्यटन विकास समिति के सदस्यों के सुझाव को सम्मिलित करते हुए प्रस्तुत करें।
पर्यटन विकास समिति की बैठक में एक म्युजियम बनाने का प्रकरण भी सामने आया। जिस पर जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने कहा कि चूकि हरिद्वार कुम्भ नगरी के नाम से भी प्रसिद्ध है, यहां पर निर्धारित अवधियों में अर्द्धमहाकुम्भ व महाकुम्भ का आयोजन किया जाता है। अतः महाकुम्भ के प्राचीन इतिहास की जानकारी को समेटे हुये एक म्युजियम की स्थापना पर कार्य किया जाये, जिसके लिये अखाड़ों के सन्त-महात्माओं से वार्ता कर प्रस्ताव प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
धीराज सिंह गर्ब्याल को बैठक में बजट होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष  कुलदीप शर्मा ने अवगत कराया कि शिवमूर्ति से लेकर पुरूषार्थी मार्केट तक रेलवे की भूमि खाली पड़ी है, जहां पर पार्किंग बनायी जा सकती है, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि उप जिलाधिकारी हरिद्वार एवं रेलवे विभाग के अधिकारियों के साथ इस क्षेत्र का निरीक्षण कर इस सम्बन्ध में रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी  प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व)  बीर सिंह बुदियाल, मुख्य कोषाधिकारी सु नीतू भण्डारी, सचिव रेडक्रास डॉ0 नरेश चौधरी, वन विभाग से सु संदीपा शर्मा,  ईओ नगर पंचायत कलियर  गौहर हयात, अध्यक्ष बजट होटल एसोसिएशन  कुलदीप शर्मा,  अखिलेश चौहान, ट्रेवल एसोसिएशन हरिद्वार से  उमेश पालीवाल सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पॉक्सो एक्ट का आरोपी 01 घण्टे के भीतर गिरफ्तार
Next: चीला के घासीराम स्रोत में बही कार, रेस्क्यू कर कार सवारों को बचाया

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.