Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • स्थापना दिवस के अवसर पर हुआ विधानसभा में महिला आंदोलनकारियों का सम्मान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

स्थापना दिवस के अवसर पर हुआ विधानसभा में महिला आंदोलनकारियों का सम्मान

RNS INDIA NEWS 09/11/2020
02 (23)

देहरादून। उत्तराखंड के 21 वें स्थापना दिवस पर सोमवार को विधानसभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर विस अध्यक्ष ने राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली महिला आंदोलनकारियों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि 20 साल के सफर में उत्तराखंड ने सफलता के कई मुकाम हासिल किए। कई चुनौतियों का सामना किया। कुछ में सफलता हाथ लगी और कुछ में जूझने, संघर्ष करने, नई राह तलाशने का दौर जारी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण में महिलाओं का अहम योगदान रहा है। महिला आंदोलनकारियों के ही बलबूते राज्य का सपना साकार हुआ। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पहचान देश-दुनिया में देवभूमि के रूप में है। हमें इस पहचान को बनाए रखना होगा। नए प्रगतिशील भारत में उत्तराखंड बढ़-चढक़र अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रहा है। कोरोना संक्रमण के इस काल में भी राज्यवासियों ने एकजुट होकर इस लड़ाई को लडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। विस अध्यक्ष ने सभी को उत्तराखंड राज्य के विकास में योगदान देने के लिए संकल्प भी दिलाया। विधायक हरबंस कपूर ने कहा कि उत्तराखंड हमेशा शहीदों का ऋणी रहेगा। शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनकी आकांक्षाओं के अनुरूप राज्य को संवारें। विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार व सम्मानित जीवन जीने का अधिकार होता है। इन्हीं अधिकारों के सपनों को लेकर अलग उत्तराखंड राज्य के लिए संघर्ष किया गया। अगर हम सभी ईमानदारी से कोशिश करें तो अवश्य ही एक ऐसा उत्तराखंड बनाने में सफल होंगे, जहां सभी क्षेत्रों की बुनियादी जरूरतें पूरी होंगी और सभी को आगे बढऩे के अवसर व साधन उपलब्ध होंगे। कार्यक्रम के दौरान महिला आंदोलनकारियों को विस अध्यक्ष ने गैरसैंण का फोटो व गंगाजली भेंट कर सम्मानित किया, जबकि विधायक हरबंस कपूर, उमेश शर्मा काऊ, चंद्रा पंत और मनोनीत विधायक जीआईजी मैन ने पुष्पगुच्छ एवं शाल भेंट किए। जिन महिला आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया, उनमें श्यामा देवी, विमला जखमोला, मनोरमा बमराड़ा, मोहिनी नौटियाल, माया पंवार, प्रभा बहुगुणा, विजयलक्ष्मी गुसांई, सुंदरी देवी, कमला कंडारी, गुरदीप कौर, भूमा रावत, लक्ष्मी भंडारी, ऊषा भट्ट, भानुमति रावत, गोदांबरी देवी, रामी देवी, सोनी देवी, रामेश्वरी देवी, शकुंतला देवी शामिल थीं। कार्यक्रम में विधानसभा के प्रभारी सचिव मुकेश सिंघल समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन भारत चौहान ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देहरादून-दिल्ली के बीच भी विस्तारा एयरलाइंस ने की हवाई सेवा शुरू
Next: सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों के लिए दीपावली बाद शुरू होगी ये योजना

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

गंगा स्नान के दौरान महिला समेत दो लोग डूबकर लापता

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिवालिक कॉलेज में छात्रों को पढ़ाया आपदा प्रबंधन का पाठ

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
  • नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जिला पूर्ति अधिकारी ने जारी की दस्तावेजों की सूची
  • वनाग्नि नियंत्रण को लेकर वन पंचायत संगठन ने जताई चिंता, संसाधन बढ़ाने की मांग
  • चौसली मार्ग से हल्के वाहनों की आवाजाही; एलआर साह रोड खुला
  • अग्निवीर परीक्षा और विश्वविद्यालय परीक्षाओं की तिथियां टकराने पर एबीवीपी का प्रदर्शन
  • चौकुनी रोड पर गिरे पेड़ को हटाकर फायर टीम ने बहाल किया यातायात
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.