Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देहरादून-दिल्ली के बीच भी विस्तारा एयरलाइंस ने की हवाई सेवा शुरू
  • दिल्ली
  • देहरादून

देहरादून-दिल्ली के बीच भी विस्तारा एयरलाइंस ने की हवाई सेवा शुरू

RNS INDIA NEWS 09/11/2020
rns featured image new

देहरादून। विस्तारा एयरलाइंस ने देहरादून-दिल्ली के बीच भी हवाई सेवा शुरू कर दी है। पहली फ्लाइट ने नौ नवंबर को दोपहर दो बजे दिल्ली से देहरादून के लिए उड़ान भरी। इसके बढ़ साढ़े तीन बजे देहरादून से दिल्ली के लिए रवाना हुई। इसके लिए कंपनी ने टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी। सप्ताह में तीन दिन दून से दिल्ली और दिल्ली से दून के लिए एक-एक फ्लाइट चलेगी। राजपुर रोड स्थित होटल मधुवन में सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में विस्तारा एयरलाइन्स के चीफ कॉमर्शियल अफसर विनोद कन्नन ने बताया कि दिल्ली से देहरादून के बीच चलने वाली फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेंगी। फ्लाइट में इकोनॉमी क्लास का किराया 2,499 रुपये होगा। प्रीमियम इकोनॉमी में 4,699 और बिजनेस क्लास में 12,299 रुपये किराया लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्राहकों के लिए दिल्ली से अहमदाबाद, बंगलूरू, चेन्नई, हैदराबाद, इंदौर, कोलकाता, मुंबई, पुणे, रांची, रायपुर और वाराणसी समेत अन्य शहरों के लिए सीधी सेवा उपलब्ध है। कंपनी ने अब देहरादून के लिए भी सीधी सेवा शुरू की है। उन्होंने बताया कि विस्तारा इकॉनमी क्लास के लिए भी मील उपलब्ध करा रहा है। इसके अलावा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किट भी उपलब्ध करा रहा है। अगर यात्री अकेले सफर कर रहें हैं तो उन्हें पीपीई किट उपलब्ध कराई जा रही है। इनके लिए कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आस्ट्रेलिया में ऑक्सफोर्ड में विकसित वैक्सीन का उत्पादन शुरू
Next: स्थापना दिवस के अवसर पर हुआ विधानसभा में महिला आंदोलनकारियों का सम्मान

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.