Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विज्ञापनों से अपनी पीठ थपथपाने वाली भाजपा सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में फेल: बिट्टू कर्नाटक
  • अल्मोड़ा

विज्ञापनों से अपनी पीठ थपथपाने वाली भाजपा सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में फेल: बिट्टू कर्नाटक

RNS INDIA NEWS 01/08/2023
bittu karnatak

अल्मोड़ा। पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि भाजपा की केन्द्र और राज्य में सत्ता में आसीन सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में पूरी तरह फेल साबित हुई है। जिसका खामियाजा मध्यमवर्गीय एवं गरीब जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दैनिक उपभोग की प्रत्येक वस्तु दाल, चावल, आटा, खाने का तेल, सब्जी, दवाईयां, पेट्रोल, डीजल की कीमत आज अपने उच्चतम स्तर पर है। आम जनता के लिए अपने परिवार का भरण पोषण करना तक मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई का अन्दाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत वर्तमान में एक हजार एक सौ चालीस रूपये से भी अधिक है। गरीबों की सब्जी कहें जाने वाला टमाटर आज अल्मोड़ा में तक दो सौ रूपये किलो बिक रहा है। कोई भी दाल आज सौ रूपये किलो से कम नहीं है। ऐसे में कैसे मध्यमवर्गीय और गरीब वर्ग अपने परिवार की गुजर बसर करेगा ये सोचनीय विषय है और सत्ता में बैठी हुई सरकारों के लिए शर्म का विषय है। अच्छे दिनों का सपना दिखाकर सत्ता में आई भाजपा सरकार में लोगों की थाली से सब्जी और दाल गायब हो गये हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल विज्ञापनों की सरकार है और अपने ही विज्ञापनों से अपनी पीठ थपथपाने वाली यह भाजपा सरकार की पोल अब जनता के सामने खुल चुकी है जिसका एहसास जनता भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव में सत्ता से बेदखल करके देगी। कर्नाटक ने कहा कि भाजपा के नेता केवल बड़ी बड़ी बातें करना जानते हैं धरातल पर काम करना शायद इनके घोषणा पत्र में ही नहीं है। क्योंकि यदि भाजपा धरातल पर काम करना जानती तो महंगाई को रोकने के लिए स्पष्ट नीति बनाती। लेकिन इस भाजपा सरकार को जनता को दुःख, तकलीफों से कुछ भी लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में जनता तैयार बैठी है, भाजपा सरकार को महंगाई का करारा जवाब देने के लिए युवा तैयार बैठे हैं, बेरोजगारी का करारा जवाब देने के लिए और सरकारी कर्मचारी तैयार बैठे हैं, अपनी बन्द हुई पेंशन का करारा जवाब देने के लिए। कर्नाटक ने कहा कि सौ सुनार की और एक लोहार की वाली कहावत सिद्ध होने का समय आ गया है। इस भाजपा सरकार ने अपनी सौ सुनार की कर ली जिसके प्रतिफल में जनता अब एक ही करारी लोहार की चोट करेगी जो जो आने वाले दशकों तक इस भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने का काम करेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नहीं थम रहा अल्मोड़ा में कटखने बन्दरों का आतंक
Next: दाखिल खारिज की प्रक्रिया बंद होने पर भड़के वकील

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.