Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भूस्खलन से बंद रहा मसूरी-देहरादून मार्ग
  • देहरादून

भूस्खलन से बंद रहा मसूरी-देहरादून मार्ग

RNS INDIA NEWS 30/07/2023
rns featured image new

देहरादून। मसूरी-देहरादून मार्ग पर रविवार शाम चार बजे भारी बारिश के बीच भूस्खलन हो गया। यहां पानी बैंड के समीप सड़क काफी देर तक बाधित रही। बाद में जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर यातायात चालू किया गया। रविवार शाम को पानी बैंड के समीप भूस्खलन होने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इससे पर्यटकों के साथ ही स्थानीय निवासियों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ा। मलबे के बीच ही लोगों ने रास्ता बनाकर एक तरफ के वाहनों को रोककर दूसरे तरफ से वाहनों का संचालन शुरू किया। करीब आधे घंटे बाद लोक निर्माण विभाग ने मौके पर जेसीबी भेजकर मलबे को हटाया। तब जाकर दोनों तरफ से यातायात चालू हो पाया। मसूरी से लौट रहे पर्यटक सुखविंदर सिंह ने बताया कि यहां पर भूस्खलन होने से मार्ग बाधित हो गया था जिसके चलते उन्हें आधे घंटे तक यहां पर फंसे रहना पड़ा। लोक निर्माण विभाग के जेई पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि कहा कि जिन जगहों पर भूस्खलन होने की संभावना बनी हुई है वहां पर जेसीबी खड़ी की गई है ताकि भूस्खलन होने पर तुरंत मलबे को साफ किया जा सके। पानी बैंड पर भी आधे घंटे के भीतर मलबा हटा दिया गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने किया मुख्य सेवक सदन में स्वनिधि परिवार के लाभार्थियों के साथ संवाद
Next: शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही सरकार: डॉ धन सिंह रावत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जून
  • गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार
  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.