Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • पंपिंग योजना में मानकों के अनुरूप कार्य नहीं होने पर आक्रोश
  • टिहरी

पंपिंग योजना में मानकों के अनुरूप कार्य नहीं होने पर आक्रोश

RNS INDIA NEWS 30/07/2023
rns featured image new

नई टिहरी। यमुना कांडी पंपिंग योजना पर मानकों के अनुरूप कार्य न होने के कारण स्थानीय लोगों में गुस्सा है। जांच के लिये गई विभागीय टीम को स्थानीय लोगों के गुस्से का सामना भी करना पड़ा। जल निगम के एसई के आश्वासन के बाद लोग शांत हुये। नैनबाग के क्षेत्र के यमुना कांडी पंपिंग योजना पर बीते एक वर्ष से कार्य चल रहा है, लेकिन मानकों के अनुरुप कार्य नहीं होने से स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत कार्यदायी जल निगम के साथ सीएम पोर्टल पर की। बीते शनिवार को जल निगम के अधीक्षण अभिंयता आलोक कुमार के नेतृत्व में एक टीम योजना पर हुये कार्यों के लिये निरीक्षण के लिये मौके पर पहुंची। ग्राम पंचायत कांण्डी के ग्राम प्रधान रामचंद सिंह रावत ने कहा कि पंपिंग योजना पर हुये घटिया कार्यों को लेकर स्थानीय लोग कई बार जल निगम के अधिकारियों से शिकायत कर चुके है, लेकिन शिकायत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीते कई वर्षों से पेयजल के कारण परेशान सिलवाड़ और अठज्यूला पट्टी सहित कांण्डी मल्ली, तल्ली सहित आठ गांव के लोग पंपिंग योजना के निर्माण की मांग करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया यमुना कांडी पंपिंग योजना कार्य गुणवत्ता के मुताबिक कार्य नहीं हो रहे हैं। ठेकेदार द्वारा घटिया पाइप लाइन बिछाने के साथ पाइप लाइन रोकने के सीमेंट के पिंलर बनाये जाने चाहिए थे, लेकिन ठेकेदार द्वारा जगह जगह लकड़ी के गुटके लगाकर पाइपों को रोका जा रहा है, जिससे भविष्य में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने का खतरा हो सकता है। उन्होंने जल निगम के अधीक्षण अभियता को पंपिंग योजना निर्माण कार्यों में हुई खामियों को बताया। साथ जल्द सभी खामियों को दुरुस्त करने की मांग की। अधीक्षण अभियंता अलोक कुमार ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा योजना में जो जो कमियां बताई गई है, उन सभी को मानकों के अनुरूप पूरा करने के साथ जीआई पाइपों का थर्ड पार्टी से निरीक्षण करवाया जाऐगा। योजना की निगरानी के लिये स्थानीय ग्रामीणों की समिति भी बनाने पर सहमति दी। समिति योजना के निर्माण कार्यों की निगरानी करेगी। मौके पर ईई केशवानंद सेमवाल, मुकेश नेगी, सुरेश सजवाण, महिपाल सजवाण, विक्रम सिंह, सुरेंद्र दास, राकेश रावत, राजेश सजवाण आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: समलौण संगठन ने स्यालकुंड में चारापत्ती के पौधे रोपे
Next: अलकनंदा नदी तट पर फंसे बैल का किया सुरक्षित रेस्क्यू

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बीएमएम कॉलेज के पंजीकरण पर छात्रों ने उठाए सवाल, सीडीओ ने दिए जांच के निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
  • धसपड़ गांव में लागू होगी रिकैप फॉर एनडीसी परियोजना
  • अल्मोड़ा में 500 पदों पर सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती मेले जुलाई से शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.