Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • तीर्थ पुरोहितों ने सपा महासचिव के बयान की निंदा की
  • टिहरी

तीर्थ पुरोहितों ने सपा महासचिव के बयान की निंदा की

RNS INDIA NEWS 28/07/2023
rns featured image new

नई टिहरी। सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के हिंदुओं के सर्वोच्च धाम बदरीनाथ को बौद्ध मठ बताये जाने पर तीर्थपुरोहित समाज ने मौर्य के बयान की कड़ी निंदा की है। तीर्थ पुरोहितों ने इस कृत्य के लिए मौर्य से माफी मांगने को कहा है। श्री बदरीश पंडा पंचायत ने सपा महासचिव मौर्य के बयान की कड़ी निंदा की है। पंचायत अध्यक्ष प्रवीन ध्यानी ने कहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य को इतिहास और प्राचीन हिंदू धर्म ग्रंथों का अध्ययन करना चाहिए। भारत की संवेदनशील उत्तरी सीमा पर स्थित बदरीनाथ धाम पर इस तरह का बयान देकर मौर्य ने देश की सुरक्षा को भी खतरे में डालने का काम किया है। बौद्ध धर्म मानने वाला चीनी ऐसे बयानों का इंतजार करते रहते हैं। तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि मौर्य यदि हिंदू धर्म संस्कृति का अध्ययन करते तो समझ पाते कि आदि शंकराचार्य ने किस तरह बैकुंट धाम की बौद्धों के आक्रमण से रक्षा की थी। भगवान बदरीनाथ की मूर्ति को लेकर इस तरह के दावे भी कई बार किये गये हैं, मगर हमेशा यह झूठे साबित हुये हैं। भगवान नारायण के स्वरूप के सभी प्रमाण इसमें मिले हैं। विश्व भर के हिंदुओं की भगवान बदरीनाथ पर अटूट आस्था है। राजनैतिक स्वार्थ के कारण स्वामी प्रसाद मौर्य ने करोड़ों हिंदुओं की आस्था पर जो चोट की है, उन्हें तत्काल माफी मांगनी चाहिए। मांग करने वालों में पंचायत उपाध्यक्ष सुधाकर बाबुलकर, सचिव रजनीश मोतीवाल, सह सचिव राजेश पालीवाल, कोषाध्यक्ष अशोक टोडरिया, सदस्य प्रदीप भट्ट, प्रमोद मेवाड गुरु, अजय बंदोलिया आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कमेड़ा में पांद दिन बाद बदरीनाथ हाईवे सुचारु
Next: भाजपा पर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.