Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • गुमशुदा पति की पेंशन पाने को 14 सालों से पत्नी काट रही सरकारी कार्यालयों का चक्कर
  • पिथौरागढ़

गुमशुदा पति की पेंशन पाने को 14 सालों से पत्नी काट रही सरकारी कार्यालयों का चक्कर

RNS INDIA NEWS 28/07/2023
rns featured image new

पिथौरागढ़। सीमांत में एक महिला अपने गुमशुदा पेंशनर पति की पेंशन पाने के लिए 14 सालों से सरकारी कार्यालयों का चक्कर काट रही हैं, लेकिन अब तक उन्हें राहत नहीं मिल सकी। महिला का कहना है पेंशन सुविधा नहीं मिलने से वह आर्थिक संकट से जूझ रही हैं। शुक्रवार को चंडाक निवासी चंद्रकला ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को ज्ञापन भेजा। कहा उनके पति गोविंद सिंह बंगाल इंजीनियर में नायक पद पर कार्यरत थे। वर्ष 2009 के दौरान वह सेवानिवृत्त हुए। कहा दिसंबर 2010 में पेंशन भुगतान के लिए उन्होंने अपने अभिलेख डाक से लखनऊ स्थित एसबीआई को भेजा, जहां पहले से ही उनका खाता था। बताया 20 दिसंबर को वह पेंशन संबंधी कार्य से स्वयं लखनऊ गए, लेकिन घर नहीं लौटे। उन्होंने लखनऊ कैंट पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखाई। लेकिन उनका कहीं कुछ पता नहीं चला। कहा गुमशुदा पति की सीपीपीसी सीडीए पेंशन को लेकर वह लखनऊ एसबीआई में वर्षो से पत्राचार कर रही हैं, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली। चंद्रकला ने कहा पेंशन के अलावा उनके पास आजीविका का कोई साधन नहीं है। पेंशन न मिलने से उनके लिए अपने परिवार का भरण-पोषण करना चुनौती बन गया है। उन्होंने रक्षा मंत्री से मामले में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पन्द्रह दिनों में हो जाएगी जिला चिकित्सालय में दवाओं की पूर्ति, बाहर से नहीं लिखी जाएंगी दवाईयां और जांचे: डॉ गड़कोटी
Next: स्कूटी स्लिप होने से अध्यापिका घायल, रेफर

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.